Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

XLRI सभागार में व्यय अनुश्रवण टीम एवं नोडल एजेंसी के लिए विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित

Follow

Published on: 01-05-2024

व्यय प्रेक्षक, उप विकास आयुक्त, पीडी आईटीडीए सह व्यय कोषांग के वरीय पदाधिकारी ने दिए जरूरी टिप्स

जमशेदपुर (झारखंड)। स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराने को लेकर XLRI सभागार में व्यय अनुश्रवण टीम एवं नोडल एजेंसी के लिए प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया जिसमें सहायक व्यय पर्यवेक्षक, फ्लाइंग स्क्वॉयड, स्थैतिक जांच दल, वीडियो अवलोकन दल, वीडियो निगरानी दल, लेखा दल, आयकर दल, आबकारी दल, वाणिज्य दल एवं बैंक के प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

चुनाव आयोग द्वारा नियुक्त व्यय प्रेक्षक श्री ईश गुप्ता, उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार, परियोजना निदेशक आईडीटीए सह वरीय पदाधिकारी व्यय कोषांग श्री दीपांकर चौधरी ने राजनीतिक दलों एवं प्रत्याशियों द्वारा किए जाने वाले चुनावी व्यय के निगरानी, रिपोर्टिंग एवं रिकॉर्ड संधारण के संबंध में आवश्यक सुझाव दिये ।

व्यय प्रेक्षक ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशानुसार विभिन्न व्यय मॉनिटरिंग टीमों का गठन किया गया है जो अभ्यर्थियों के चुनाव खर्च पर निगरानी रखने के साथ ही आदर्श आचार संहिता का पालन भी सुनिश्चित कराएंगी । उन्होंने सभी दल प्रभारियों को सजगता एवं सक्रियता से चुनाव कार्य सम्पादित करने का आह्वान किया ।

उप विकास आयुक्त ने दल प्रभारियों से कहा कि व्यय मॉनिटरिंग टीमें निर्वाचन प्रक्रिया की प्रमुख धुरी हैं जिनके माध्यम से पारदर्शी चुनाव सम्पन्न कराये जाएंगे । व्यय की निगरानी ही नहीं बल्कि रिकॉर्ड संधारण भी उतना ही महत्वपूर्ण है। निगरानी सतत होनी चाहिए, टीमों की 24×7 सक्रियता से ही अवैध धनबल के प्रयोग पर अंकुश लगाये जा सकते हैं।

पीडी आईटीडीए ने कहा कि प्रशिक्षण में दी जा रही जानकारियों को आत्मसात कर लें, आयोग के गाइडलाइन को जरूर पढ़ें, किसी प्रकार की असमंजस की स्थिति हो तो वरीय अधिकारियों से संपर्क करें। उन्होने आपसी समन्वय पर बले देते हुए कहा कि परादर्शी चुनाव संपन्न कराने में सक्रिय भूमिका निभाने की बात कही।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel