Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

उप विकास आयुक्त सह वरीय पदाधिकारी स्वीप कोषांग ने बीएलओ, सीएससी संचालक के साथ की वी.सी, मतदाता जागरूकता अभियान में तेजी लाने के दिए निर्देश

Follow

Published on: 02-05-2024

6 मई को वोट सभा, 7 मई को मैं भी इलेक्शन एंबेसडर’ अभियान

जमशेदपुर (झारखंड)। जिले के शत प्रतिशत मतदाता आगामी 25 मई को मतदान करने बूथ तक पहुंचें इसके मद्देनजर जिला प्रशासन का सभी वर्गों के मतदाताओं तक पहुंचने का प्रयास है। इसी क्रम में उप विकास आयुक्त सह वरीय पदाधिकारी स्वीप कोषांग श्री मनीष कुमार ने बीएलओ एवं सीएससी संचालक के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होने कहा कि बूथ अवेयरनेस ग्रूप के माध्यम से प्रतिदिन कोई न कोई गतिविधि संचालित करें। गर्मी को देखते हुए प्रयास करें कि रात्रि चौपाल या सुबह 10 बजे तक तथा संध्या के समय सार्वजनिक स्थनों पर मतदाता जागरूकता अभियान चलायें। हाट-बाजार में जाकर लोगों के बीच मतदान का संदेश पहुंचायें।

इस बार दिन भर मतदान

उप विकास आयुक्त ने कहा कि 6 मई को वोट सभा आयोजित कर लोगों को इस बार सुबह 7 बजे से 5 बजे शाम, दिन भर मतदान की सुविधा से अवगत करायें। बूथ पर पेयजल, शेड, शौचालय, हेल्प डेस्क आदि की भी जानकारी दें कि उनकी सुविधा के लिए प्रशासन तत्परता से कार्य कर रही है। साथ ही निर्देशित किया गया कि बीएलओ मतदाता पर्ची वितरण के समय सभी घरों में ‘मैं भी वोट देने जाऊंगा’ का स्टीकर चिपकायेंगे तथा लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करेंगे।

मतदाता पर्ची में मतदाता का नाम, मतदान केन्द्र, पोलिंग बूथ संख्या, मतदान की तारीख आदि का ब्यौरा अंकित होगा। बैठक में जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री पंचानन उरांव, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती संध्या रानी उपस्थित थे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel