Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

हत्या का प्रयास करने वाला दूसरा आरोपी गिरफ्तार

Published on: 06-05-2024

दो दिन पहले किया था एक आरोपी को गिरफ्तार

पथरिया प्रमोद शर्मा कि खास खबर

शराब पीने के लिये पैसे न देने पर आरोपी द्वारा धारदार हथियार से जानलेवा हमला

विगत दिनों  पहले पथरिया थाना अंतर्गत शराब पीने के लिए पैसे न देने पर आरोपी द्वारा धारदार हथियार से भाजपा नेता टीकाराम पटेल पर जानलेवा हमला कर हत्या का प्रयास किया गया था जिसको लेकर पथरिया पुलिस द्वारा लगातार आरोपी की तलाश की जा रही थी।  पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी आरोपीयों की शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसमे अति. पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा व एसडीओपी पथरिया रघु केसरी के मार्ग दर्शन में विशेष टीम का गठन कर हत्या के प्रयास करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
उक्त घटना के संबंध में 27 अप्रैल 2024 को प्रार्थी टीकाराम पटेल पिता चोखेलाल पटेल उम्र 37 साल निवासी पथरिया कपड़े की दुकान पर बैठे थे आरोपी नारायण बसोर और माधव बसोर दोनो निवासी पथरिया के शराब पीने के लिये 100 रूपये मांग रहे थे लेकिन  प्रार्थी टीकाराम पटेल ने पैसे देने से मना करने पर आरोपी नारायण बंसल के द्वारा जान से मारने के लिये बल्लम से एवं आरोपी माधव बंसल के द्वारा लाठी से मारपीट कर घायल कर दिया था जिसको प्राथमिका उपचार प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र पथरिया के कराया गया था, जहां डाक्टर के द्वारा गंभीर चोट आने पर जिला अस्पताल दमोह रिफर किया गया था। इस पूरे मामले में पथरिया पुलिस ने आरोपी में नारायण बंसल व माधव बसोर के विरूद्ध अपराध धारा 294, 327, 307, 34 भा.द.वि. कायम किया गया है। प्रकरण सदर की गंभीरता को देखते हुए  आरोपियों की तलाश करने के लिए विशेष टीम गठित की गई जिसके बाद शनिवार को आरोपी माधव बंसल पिता सीताराम बंसल को घटना में प्रयुक्त रक्त रंजित लाठी के साथ गिरफ्तार कर  न्यायालय पेश किया गया। पुलिस अधीक्षक दमोह द्वारा उक्त दो आरोपियों की गिफ्तारी हेतु दो दो हजार रूपए के इनाम उद्घोषणा की गई है।
इस पूरी कार्यवाही में सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारी में थाना प्रभारी पथरिया
निरीक्षक सुधीर कुमार, उनि संतोष सिह सउनि बलविन्दर सिंह, प्र.आर. भगत सिंह, प्र.आर सौरभ टंडन, प्र.आर. राकेश अठ्या (सायवर सेल), आर. रामसिंह ठाकुर, आर.. विक्रम राठौर आर. ओमप्रकाश, आर. मोहन साहू आर. नरेन्द्र, आर. रविन्द्र पटेल आर. बुन्देल ठाकुर व आर. नबल यादव का विशेष योगदान रहा।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel