Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

हृदेश को अलमारी एवं अन्य उपहार देकर विवाह हेतु डॉ० संदीप सरावगी ने किया सहयोग

Published on: 07-05-2024

झाँसी। संघर्ष सेवा समिति के तत्वाधान में विगत कई वर्षों से कन्याओं के विवाह में सहयोग की परंपरा चली आ रही है। हमारे धर्म में कन्यादान महादान माना जाता है एक कन्या के विवाह में यदि आप कुछ भी अंशदान करते हैं तो यह पुण्य कर्म कहलाता है। संघर्ष सेवा समिति अब तक सैकड़ो कन्याओं के विवाह आयोजित कर चुकी है और सैकड़ों कन्याओं के विवाह में सामाजिक और आर्थिक रूप से सहयोग भी करती आ रही है। इसी क्रम में पाल कॉलोनी निवासी एक बेटी हृदेश वंशकार को डॉ० संदीप सरावगी ने संघर्ष सेवा समिति परिवार में एक और सदस्य के रूप में सम्मिलित किया। हृदेश के पिता हरदयाल मास्टर मजदूरी करते हैं हृदेश के माता पिता ने अपनी बिटिया के होने वाले विवाह में बड़े भाई की तरह डॉ० संदीप सरावगी को आमंत्रित किया। डॉ० संदीप द्वारा स्त्रीधन के रूप में लोहे की अलमारी एवं अंय उपहार देकर विवाह में सहयोग किया। इस अवसर पर हृदेश ने कहा डॉ० संदीप को भाई के रूप में पाकर मैं आज बहुत अविभूत हूं मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूँ। हर बहन को संदीप भईया जैसा बड़ा भाई मिले जो हर सब दुख में उसके साथ खड़ा रहे मैं आजीवन संदीप भईया को बड़े भाई के रूप में सम्मान देती रहूंगी। वहीं हृदेश के साथ पहुंचे डमरू प्रधान ने कहा मैं काफी समय से संघर्ष सेवा समिति से जुड़ा हुआ हूँ कई बार डॉक्टर संदीप को सहयोग के लिए निवेदन किया और उन्होंने हमेशा अपने वचन अनुसार असहयों की सहायता की। डॉ० संदीप ने कहा हमारे समाज में महिलाओं को पुरुषों की अपेक्षा अधिक सम्मान दिया जाता है। हम हर लड़की को अपनी बहन बेटी की दृष्टि से देखेंगे तो हमारा चरित्र मर्यादित रहेगा और सहयोग की बात रही तो हर बिटिया अपना भाग्य ऊपर से लिखकर लाती है। मैं और हमारी समिति सदस्य स्वयं को बहुत सौभाग्यशाली समझते हैं कि हमें कन्याओं के विवाह में सहयोग करने और सम्मिलित होने का अवसर मिलता है हम आगे भी इस प्रकार के कार्यक्रमों को अनवरत चलते रहेंगे। इस अवसर पर प्रियाशरण चड्डा, भारत राज, हाजरा रब, अब्दुल रब, नीलू रायकवार, मीना मसीह, रेखा रायकवार, जगजीत सिंह, संदीप नामदेव, राजू सेन, सुशांत गेड़ा, अनिल, भूपेंद्र, अनुज प्रताप सिंह, भूपेंद्र यादव, बसंत गुप्ता, दिव्यांश चड्ढा, कमल मेहता आदि उपस्थित रहे।

हृदेश को अलमारी एवं अन्य उपहार देकर विवाह हेतु डॉ० संदीप सरावगी ने किया सहयोग

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel