Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

टी 20 विश्वकप में टीम इंडिया के कॉम्बिनेशन से संतुष्ट नही हूं:सरेन्द्र खन्ना

Published on: 08-05-2024

झांसी। पहले एशिया कप भारतीय टीम को चैम्पियन बनाने वाले हीरो पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेंद्र खन्ना ने मेजर ध्यांचन्द स्पोर्ट्स स्टेडियम में हॉकी जादूगर, वीरांगना रानी लक्ष्मी बाई और साहित्य के पुरोधा उपन्यास सम्राट बृन्दावन लाल वर्मा,राष्ट्र कवि मैथली शरण गुप्त और महावीर प्रसाद द्विवेदी की की पावन धरा को नमन करते हुए कहा कि मेरा सौभाग्य है कि आज खेल तलवार और लेखनी के मिश्रण नगर में आ कर में अभिभूत हुआ हूं।
पत्रकारों के बीच उन्होंने बेबाक अंदाज में वेस्टइंडीज और अमेरिका में संयुक्त रूप से 2 जून 2024 से होने जा रहे टी -20 विश्वकप में भारतीय टीम के चयन को लेकर अपनी राय जाहिर करते हुए कहा कि बेहतर होता कि टीम में तीन लेफ्ट आर्म की जगह एक ऑफ स्पिनर,तीन तेज गेंदबाज के साथ एक और तेज गेंदबाज व निचले क्रम में रिंकू सिंह जैसा तबडतोड़ बल्लेबाज होना चाहिए था। अभी भी BCCI चयनकर्ताओं के पास समय है और सुधार की गुंजाइश भी। तभी भारत 2024 टी 20 विश्वकप की चैम्पियन बनने की रेस में शामिल हो सकती है।
उन्होंने कहा कि छोटे फॉर्मेट के खेल में जीत का मंत्र शारीरिक फिटनेस,चपलता और पावर का कमाल होता है।
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि आईपीएल व्यवसाय का क्रिकेट है जो भारत देश के क्रिकेटरों के अलावा विश्व के क्रिकेट खिलाड़ियों पर धन वर्षा कर रहा है और कॉरपरेट घरानों के लिए भी फायदेमंद साबित हो रहा है। भारतीय टीम को भी अपनी बेंच स्ट्रेंथ मजबूत करने और दर्शकों को भी सिनेमा की तीन धंटे का ये शो रोमांचित करता है।
वही उन्होंने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद्र को भारत रत्न का पहला हकदार बताया है। उन्होंने कहा कि मेरे हाथ में होता तो सबसे पहले मेजर ध्यानचंद को ही भारत रत्न देता। उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी को महान खिलाड़ी बताया।
उन्होंने कहा पहले बिना पैसे की लालच व संसाधनों के खिलाड़ी जी जान लगा कर खेलते थे। लेकिन अब खिलाड़ी आईपीएल में बड़े घरानों के हाथो खरीद फरोख्त बनता जा रहा है। वही उन्होंने कहा कि हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद भारत रत्न के पहले हकदार है, क्योंकि उन्होंने बिना संसाधनों के भारत का डंका पूरे देश में बजाया था। वही सुरेंद्र खन्ना ने वर्तमान में भारतीय टीम के कप्तान रहे महेंद्र सिंह धोनी जो वर्तमान में मैदान पर आते है तो शोर गुल और उन्हे जिस पदवी फिनिशर,धोनी है तो मुमकिन है, इस पर उन्होंने कहा की महेंद्र सिंह धोनी ऐसे खिलाड़ी है जिन्होंने अपने कप्तानी में कई हारे हुए मैच अदभुद शॉट्स लगाकर हो या गेम चेंजर बन अपनी रणनीति से जिताए है। महेंद्र सिंह धोनी एक महान खिलाड़ी है और जनता द्वारा मिल रहे सम्मान के वह हकदार भी है। महेंद्र सिंह धोनी को टेलेंट सर्च के माध्यम से खोजने वाले सुरेंद्र खन्ना ही है। वही इनके साथ आए बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की बीसीसीआई से लड़ाई लड़ने वाले आदित्य वर्मा ने उत्तर प्रदेश में चार एसोसिएशन की मांग उठाई। मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में दोनो का स्वागत क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सुरेश बोन कर, बृजेंद्र यादव सचिव जिला क्रिकेट संघ झांसी, संजीव सरावगी, सुनील शर्मा ने किया।

टी 20 विश्वकप में टीम इंडिया के कॉम्बिनेशन से संतुष्ट नही हूं:सरेन्द्र खन्ना

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel