Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने ईवीएम डिस्पैच/ रिसिविंग सेंटर व ईवीएम वेयर हाउस का किया निरीक्षण, रूट प्लान, कम्यूनिकेशन प्लान

Follow

Published on: 08-05-2024

सुरक्षा व्यवस्था, यातायात व्यवस्था आदि की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

राजनीतिक दलों के एजेंट की उपस्थिति में विधानसभावार बनाये गए ईवीएम स्ट्रॉन्ग रूम में शिफ्टिंग का कार्य शुरू, पूरे परिसर को किया जाएगा सील, सुरक्षा की रहेगी चाक-चौबंद व्यवस्था

जमशेदपुर (झारखंड)। लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए बनाये गए स्ट्रॉन्ग रूम में राजनीतिक दलों के एजेंट की मौजूदगी में ईवीएम शिफ्टिंग का कार्य आज से शुरू है । इस मौके पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनन्य मित्तल एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री किशोर कौशल द्वारा को-ऑपरेटिव कॉलेज, एलबीएसएम कॉलेज एवं कीताडीह स्थित ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया गया।

मौके पर उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार, सिटी एसपी श्री मुकेश लुणायत, रूरल एसपी श्री ऋषभ गर्ग समेत प्रशासन एवं पुलिस के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

गौरतलब है कि 24 मई को को-ऑपरेटिव कॉलेज से 47-जुगसलाई, 48-जमशेदपुर पूर्वी व 49-जमशेदपुर पश्चिमी तथा एलबीएसएम कॉलेज से 44-बहरागोड़ा, 45-घाटशिला, 46-पोटका का ईवीएम डिस्पैच किया जाना है, वहीं सभी छह विधानसभा क्षेत्रों के ईवीएम रिसिविंग सेंटर को-ऑपरेटिव कॉलेज में बनाया गया है । निरीक्षण के दौरान जिले के वरीय पदाधिकारियों ने रूट प्लान, कम्यूनिकेशन प्लान, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात व्यवस्था आदि की समीक्षा की।

स्ट्रॉन्ग रूम में ईवीएम के सुरक्षित रखरखाव, बेरिकेडिंग, सीसीटीवी से 24X7 निगरानी, स्ट्रॉन्ग रूम एवं पूरे कॉलेज परिसर में सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग एवं सुगम यातायात व्यवस्था आदि की समीक्षा कर मौके पर मौजूद पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया । साथ ही वेयर हाउस निरीक्षण के क्रम में चुनाव आयोग की मार्गदर्शिका के अनुसार ईवीएम शिफ्टिंग को लेकर किए गए प्रबंधों की जानकारी ली।

साथ ही शिफ्टिंग टीम को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि जीपीएस लगे वाहनों से ही ईवीएम की शिफ्टिंग हो। स्ट्रॉन्ग रूम के लॉक पर सील और सीसीटीवी से 24×7 निगरानी की व्यवस्था, स्ट्रॉन्ग रूम खोलते समय निर्धारित नियमों का ध्यान रख जाने आदि को लेकर निर्देशित किया गया।

प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल को सख्त निर्देश दिया गया कि डिस्पैच व रिसिविंग सेंटर स्थित स्ट्रॉन्ग रूम में किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति का प्रवेश नहीं हो, स्ट्रॉन्ग रूम पर तैनात गार्ड का लॉग बुक रजिस्टर पूरी तरह से अपडेट रखेंगे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel