Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदाताओं को किया गया जागरूक

Follow

Published on: 09-05-2024

जमशेदपुर (झारखंड)। लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से जिला जनसंपर्क कार्यालय द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा । 25 मई, दिन शनिवार को वोट करेगा जमशेदपुर थीम पर आधारित नुक्कड़-नाटक का आयोजन शहरी क्षेत्र के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रों में किया गया। नुक्कड़- नाटक के माध्यम से मतदाताओं को किसी प्रकार के प्रलोभन में ना आकर स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान करने की अपील की गई।

जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री पंचानन उरांव ने कहा कि स्थानीय भाषा में मतदान के प्रति प्रचार-प्रसार कर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा। रोचक तरीके से मतदाताओं को चुनाव प्रक्रिया की जानकारी पहुंचाई जा रही। चुनाव आयोग द्वारा बनाये गए विभिन्न एप की भी जानकारी दी जा रही जिससे मतदाता घर बैठे अपने कैंडिडेट के बारे में Know Your Candidate एप से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

उसी प्रकार 1950 टोल फ्री नंबर, वोटर हेल्पलाइन एप, सक्षम एप आदि की भी जानकारी दी जा रही ताकि मतदाता पूरी चुनावी प्रक्रिया से अपडेट रहते हुए बड़ी संख्या में मतदान करने बूथ तक पहुंचें और लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान करें।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel