Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

केजरीवाल को जमानत मिलने पर आप कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

Published on: 11-05-2024

केजरीवाल को जमानत मिलने पर आप कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न।

झांसी। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जमानत मिलने पर कार्यकर्ताओं ने आज इलाइट चौराहे पर ढोल नगाड़ों के साथ मिठाई वितरित कर जश्न मनाया।

सुप्रीम कोर्ट ने दो दिन पहले केजरीवाल की जमानत पर आदेश सुरक्षित कर लिया था जो कि कल पारित करते हुए उन्हें 1जून तक अंतरिम जमानत देते हुए चुनाव से संबंधित सभी गतिविधियों में भाग लेने की अनुमति दे दी।

प्रांतीय उपाध्यक्ष अर्चना गुप्ता ने कहा कि केजरीवाल के जेल जाने से उनके इरादों में और भी मजबूती आ गई है।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अरशद खान ने कहा कि केजरीवाल को चुनाव प्रचार से रोकने की जिस मंशा के साथ फर्जी आधारों पर गिरफ्तार किया गया था सुप्रीम कोर्ट द्वार जमानत दे दिए जाने से मोदी सरकार की मंशा पर पानी फिर गया है, केजरीवाल के बाहर आने से न सिर्फ आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों बल्कि समस्त इंडिया गठबंधन के चुनाव अभियान को बहुत बल मिलेगा।

महानगर अध्यक्ष ग्यादीन कुशवाहा ने कहा कि सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं, यह सत्य को जीत है।

प्रांतीय सचिव पुत्तू सिंह कुशवाहा ने कहा कि केजरीवाल को जमानत मिलने से कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दौड़ गई है।

पूर्व जिला उपाध्यक्ष अनुरुद्ध प्रताप सिंह ने कहा कि जेल से बाहर आने पर जो केजरीवाल जी की आंखों में चमक थी उससे ही तानाशाह डरता है।

इस अवसर पर प्रांतीय उपाध्यक्ष अर्चना गुप्ता, जिलाध्यक्ष अरशद खान, महानगर अध्यक्ष ग्यादीन कुशवाहा, प्रांतीय सचिव पुत्तू सिंह कुशवाहा, जिला महासचिव आशीष तिवारी, सभासद आशीष रायकवार, महिला जिलाध्यक्ष सीमा कुशवाहा, महिला उपाध्यक्ष भाग्यलक्ष्मी अय्यर, जिला उपाध्यक्ष तुलसीदास कुशवाहा, महानगर उपाध्यक्ष इम्तियाज खान, महानगर महासचिव नीलम चौधरी, किसान प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी परवेज, CYSS प्रदेश उपाध्यक्ष सचिन साहू, युवा प्रदेश उपाध्यक्षव हिमांशु यादव, युवा सचिव रवि बघेल, पूर्व जिलाध्यक्ष कैलाश कुशवाहा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अनुरुद्ध प्रताप सिंह, युवा जिलाध्यक्ष आशीष पाल, विक्की खान, CYSS जिलाध्यक्ष चौधरी ज़ुबिन, महानगर उपाध्यक्ष इमरान खान, कृष्ण परिहार, वहीद मंसूरी, सौरभ तिवारी, देवांश यादव आदि उपस्थित रहे।

केजरीवाल को जमानत मिलने पर आप कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel