Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

हम बदलेंगे युग बदलेगा के उदघोष के साथ चल रही श्रद्धा संवर्धन यात्रा

Published on: 12-05-2024

अखिल विश्व गायत्री परिवार के द्वारा मानव में देवत्व के उदय एवं धरती पर स्वर्ग के अवतरण हेतु मातृशक्ति अखंड दीप की शताब्दी 2026 के उपलक्ष्य में मकर संक्रान्ति से 17 मई तक श्रद्धा संवर्धन यात्रा सतत संचालित की जा रही है । आज यह यात्रा छतरपुर एवं दमोह से लगे हुए जिला पन्ना के सिमरिया ब्लाक की ग्राम पंचायत उड़ला पंडवन ,सिरसी पटना ,सुनवानी, गढीकरैया, झिराटा,सांटा बुद्ध सिंह एवं कोनी पहुंची । जिसमें यात्रा को निरंतर गति देने वाले पन्ना के जिला समन्वयक एल डी सिंह ने ग्रामीणों को युगऋषि पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी रचित सदसाहित्य निःशुल्क वितरित किया ।

इस अवसर पर हटा से पहुंचे तहसील समन्वयक दिनेश दुबे ने सभी ग्राम पंचायतों में पूज्य गुरुदेव जी का संदेश व्यक्त किया । गढ़ीकरैया ग्राम के राम जानकी मंदिर में शक्ति कलश का पूजन कराते हुए उन्होंने बताया महापुरुषों, ऋषियों, अवतारों एवं सभी देवशक्तियों की उपास्य है गायत्री । सभी को अपनी उपासना में गायत्री महामंत्र अवश्य करना चाहिए ।

गायत्री उपासना के द्वारा ही पूज्य गुरुदेव जी ने करोड़ों परिजनों का विशाल गायत्री परिवार बनाया जो सांस्कृतिक पुनरुत्थान एवं रामराज्य लाने की संकल्पना को पूरा करने में लगा हुआ है । यात्रा में साथ चल रहे वरिष्ठ परिजन मोती सिंह , जगन्नाथ पटेल सहित देवशरण लोधी एवं सहायक सचिव लोकेन्द्र लोधी का सराहनीय सहयोग रहा

तहसील समन्वयक दिनेश दुबे ने सभी ग्राम पंचायतों में पूज्य गुरुदेव जी का संदेश व्यक्त किया

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel