Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

बीकेडी डिग्री कॉलेज स्थित क्रिकेट ग्राउंड पर चल रही चैलेंजर ट्रॉफी T20 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच रेलवे 11 व मास्टर 11 के बीच खेला गया

Published on: 12-05-2024

झांसी- बी केडी डिग्री कॉलेज स्थित क्रिकेट ग्राउंड पर चल रही चैलेंजर ट्रॉफी T20 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच रेलवे 11 व मास्टर 11 के बीच खेला गया। जिसमें रेलवे 11 ने मास्टर इलेवन को 71 रनों से हराकर खिताब अपने नाम किया।
मैच में दमदार प्रदर्शन के लिए अविनाश सिंह को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी रेलवे 11 की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 209 रन बनाए। रेलवे 11 की ओर से अविनाश सिंह ने सर्वाधिक 47 रन, राजेंद्र कुमार ने 40 व आशु ने 28 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी करते हुए मास्टर्स 11 की ओर से रवि यादव टाकोरी, नारायन राजपूत व महेंद्र यादव ने 2–2 विकेट, मनोज यादव व कुलदीप यादव ने 1–1 विकेट लिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी मास्टर्स 11 की टीम 17 ओवर में 138 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। और रेलवे 11 ने यह फाइनल मैच 71 रनों से जीत लिया। बल्लेबाजी करते हुए मास्टर्स 11 की ओर से महेंद्र यादव ने 33, कुलदीप यादव ने 28 व प्रभात यादव ने 21 रनों का योगदान दिया। रेलवे 11 की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए अविनाश सिंह ने 3, राजेंद्र कुमार ने 2, अभिषेक यादव, सचिन, रोहित कुमार व आशु ने 1–1 विकेट लिए।
मैच के समापन पर मुख्य अतिथि सचिव जिला क्रिकेट संघ,झाँसी बृजेंद्र यादव ने विजेता व उपविजेता टीम व खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर आनंद यादव, सुनील गौतम, मनीष राजपूत, राकेश साहू, पुष्पेंद्र श्रीवास्तव, बृजेश, अजय वर्मा, अक्ती, अनिल बबेले, शिवम, मनोज यादव, डॉ देवेंद्र यादव, राजू यादव, प्रभात यादव आदि उपस्थित रहे

बीकेडी डिग्री कॉलेज स्थित क्रिकेट ग्राउंड पर चल रही चैलेंजर ट्रॉफी T20 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच रेलवे 11 व मास्टर 11 के बीच खेला गया

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel