Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

जाली नोट छापने वाली गिरोह का, एस डीओपी ने किया पर्दाफाश

Follow

Published on: 13-05-2024

जाली नोट छापने वाली गिरोह का किया पर्दाफाश, 3 को किया गिरफ्तार

टीकमगढ़। ऐसे तो जाली नोट छापने के मामले तो पहले बहुत हुये है। ऐसा ही मामला जिले के बम्हौरीकला का सामने आया है। रविवार को दिनांक 12.05.24 को फरियादी गौरीशंकर अहिरवार निवासी भगवंतपुरा द्वारा थाना बम्हौरीकला में रिपोर्ट की गई कि ग्राम के ही दो लड़कों देवेंद्र कुशवाहा और रूपेंद्र अहिरवार द्वारा उसे ₹1100 के नकली नोट देकर किराने का सामान खरीद कर उसके साथ ठगी की गई है। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना बमोरी कला में अपराध क्रमांक 95 / 24 धारा 489 बी, 34 भादवि का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिए गए निर्देश- पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन सागर प्रमोद वर्मा, पुलिस उप महानिरीक्षक छतरपुर रेंज छतरपुर ललित शाक्यवार, पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ रोहित काशवानी द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश देकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम, एस डी ओ पी जतारा अभिषेक गौतम के मार्गदर्शन में उक्त घटना का खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया। अपराध की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई करते हुए बम्होरी कला पुलिस द्वारा आरोपीयो की गिरफ्तारी हेतु साइबर सेल का उपयोग करते हुए आरोपी देवेंद्र कुशवाहा निवासी भगवंतपुर को गिरफ्तार किया गया जिसके द्वारा अपना जुर्म कबूल कर नकली नोट पुलिस को जप्त कराए एवं अन्य आरोपी रूपेंद्र को गिरफ्तार कर नकली नोट जप्त किए गए। दोनों के द्वारा बताया गया कि ग्राम लुहरगुवा थाना जेरोन जिला निवाड़ी का रहने वाला राकेश कुशवाहा नकली नोट छापता है। जिस पर से टीकमगढ़ पुलिस द्वारा निवाड़ी पुलिस का सहयोग लेकर आरोपी राकेश कुशवाहा निवासी लुहरगुवा को उसके घर से गिरफ्तार किया एवं उसके कब्जे से नकली नोट तैयार करने वाला प्रिंटर एवं₹100 एवं ₹200 के नकली नोट जप्त किए गए।
तरीका ए बारदात- मुख्य आरोपी राकेश कुशवाहा निवासी लुहारगुवा थाना जेरोन का मुख्यताः कियोस्क बैंकिंग एवम फोटोकॉपी आदि करने का काम करता था जिसके द्वारा नए भारतीय करेंसी नोटों को कलर प्रिंटर से फोटो कॉपी कर भारतीय नोटों की फोटोकॉपी तैयार की जाती थी एवं नोटों को खपाने के लिए आधे दाम पर लोगों को उक्त नोट बेच देता था।
जब्त मशरुका- तीनों आरोपियों से कुल 22,100 रुपए के नकली नोट एवम एक एप्सन कंपन का 10000 रुपए का प्रिंटर जप्त किया गया। गिरफ्तार आरोपी- 1. राकेश पिता सीताराम कुशवाहा निवासी लुहारगुवा थाना जेरोन जिला निवाड़ी

  1. देवेंद्र पिता राजू कुशवाहा निवासी भगवंतपुरा थाना बम्होरी कला जिला टीकमगढ़ 3. रूपेंद्र पिता जमुना अहिरवार निवासी अनंतपुरा थाना बम्होरी कला जिला टीकमगढ़
    प्रशंसनीय भूमिका – उक्त कथन में थियोलॉजिकल सेल के प्रभारी बम्हौरीकला यूनि0 नितेश जैन, साइबर सेल के प्रभारी एएनआई आकाश रूसिया, पीआरआर, रहमान साइबर सेल, पीआरआर, अमर प्रताप, आर. संगम नायक, आर. मोहित शर्मा, आर. धनराज, आर. जयकांत, आर. रामप्रकाश की भूमिका रही। निवाड़ी पुलिस से थाना प्रभारी पृथ्वीपुर पंकज मुद्गल उनके स्टाफ एवं चौकी प्रभारी लुहरगुवा सिद्धार्थ गौतम एवं उनके स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।
filter: 153; fileterIntensity: 0.46; filterMask: 0; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (0.3236508, 0.4916786);sceneMode: 3145728;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 43;

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel