Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

रांची : शांतिपूर्ण रहा चौथे चरण का मतदान, जाने प्रतिशत

Follow

Published on: 13-05-2024

शांतिपूर्ण रहा चौथे चरण का मतदान

शाम पांच बजे तक अनुमानित वोटर टर्नआउट 63.14 प्रतिशत रहा

सबसे अधिक सिंहभूम संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में 66.11 प्रतिशत मतदान

सबसे कम पलामू संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में 59.99 प्रतिशत मतदान

पांचवें चरण के चुनाव के लिए अब तक 36 ने भरा नामांकन का पर्चा

रांची (झारखंड)। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने बताया कि झारखंड में चौथे चरण के लिए हुए चार संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान शांतिपूर्ण रहा। इस दौरान आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के 6 मामले दर्ज हुए।

वहीं मामूली झड़प के दो मामले भी दर्ज हुए हैं। वहीं पूरे राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के 57 मामले दर्ज किये गये हैं। वह सोमवार को निर्वाचन सदन, धुर्वा में उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डा. नेहा अरोड़ा के साथ मीडिया से मुखातिब थे।

उन्होंने बताया कि चार संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में शाम पांच बजे तक अनुमानित वोटर टर्नआउट 63.14 प्रतिशत रहा है। उसमें सिंहभूम (अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित) संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में वोटर टर्नआउट सर्वाधिक 66.11 रहा। वहीं खूंटी (अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित) संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में 65.82 प्रतिशत, लोहरदगा (अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित) में 62.60 और सबसे कम वोटर टर्नआउट पलामू (अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित) में 59.99 प्रतिशत रहा।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि पांचवे चरण के चुनाव के लिए अब तक कुल 36 उम्मीदवारों ने नामांकन का पर्चा भरा है। उसमें राजमहल (अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित) संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से सोमवार को 5 प्रत्याशियों ने नामांकन किया।

इस निर्वाचन क्षेत्र से अब कुल 10 प्रत्याशी हो गये हैं। वहीं दुमका (अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित) संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से सोमवार को 7 नये नामांकन हुए। यहां भी अब तक कुल 10 लोग नामांकन कर चुके हैं। जबकि, गोड्डा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से सोमवार को 6 लोगों ने नामांकन किया। यहां अब तक कुल 16 लोगों ने नामांकन का पर्चा दाखिल कर चुके हैं।

उन्होंने बताया कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक झारखंड में कुल 1 अरब,16 करोड़, 02 लाख, 8 हजार रुपये की अवैध सामग्री और नकदी जब्त किये गये हैं।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel