Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

सामान्य प्रेक्षक एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने ईवीएम कमिशनिंग कार्य का किया निरीक्षण

Follow

Published on: 14-05-2024

आयोग के गाइडलाइन का अनुपालन करते हुए कमिशनिंग किए जाने के दिए निर्देश

जमशेदपुर (झारखंड)। 09- जमशेदपुर लोकसभा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक श्री किल्लु शिव कुमार नायडु एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अनन्य मित्तल ने को-ऑपरेटिव कॉलेज पहुंचकर ईवीएम एवं वीवीपैट के कमीशनिंग कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गोपनीयता बनाए रखते हुए कमीशनिंग का कार्य संपादित करने के निर्देश दिए।

को-ऑपरेटिव कॉलेज में 47-जुगसलाई, 48 जमशेदपुर पूर्वी व 49 जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आगामी 25 मई को मतदान के लिए उपयोग होने वाली मशीनों के विधानसभावार कमीशनिंग के साथ ही सीलिंग का कार्य किया जा रहा है।

कमीशनिंग कार्य के लिए प्रशिक्षित अधिकारी- कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इस दौरान उन्होंने सीसीटीवी से निगरानी का भी जायजा लिया तथा 24×7 सतत निगरानी रखे जाने के निर्देश दिए।

इसके पूर्व जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने एलबीएसएम कॉलेज में ईवीएम कमिशनिंग कार्य का निरीक्षण किया। एलबीएसएम में 44 बहरागोड़ा, 45 घाटशिला, 46 पोटका विधानसभा में प्रयुक्त होने वाले ईवीएम का कमिशनिंग कार्य किया जा रहा।

इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने स्ट्रांग रूम हेतु चिन्हित परिसर के आसपास अनाधिकृत प्रवेश वर्जित रखे जाने, कमिशनिंग हॉल में पदाधिकारी, कर्मी या अन्य सभी को इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, मोबाइल फोन लेकर अंदर नहीं लाये जाने तथा चुनाव आयोग के गाइडलाइन का अक्षरशः अनुपालन किये जाने हेतु निर्देशित किया।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel