Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

दिनांक 16.05.2024थाना बिहार,जनपद उन्नाव बुजुर्ग की हत्या करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार।

Published on: 16-05-2024

मानवाधिकार मीडिया से संवाददाता कौशल कुमार की रिपोर्ट।

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद उन्नाव के कुशल निर्देशन एवं श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय उत्तरी एंव क्षेत्राधिकारी महोदया बीघापुर के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना बिहार पुलिस द्वारा बुजुर्ग की हत्या करने वाले वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

संक्षिप्त विवरण- दिनांक 14/15.05.2024 की रात्रि में अभियुक्त रजनेश उर्फ जुग्गू पुत्र हीरालाल यादव उम्र करीब 35 वर्ष निवासी ग्राम कलानी थाना बिहार जनपद उन्नाव का अपने हीं गाँव के रामऔतार पुत्र स्व0 मैकू यादव उम्र करीब 95 वर्ष निवासी ग्राम कलानी थाना बिहार जनपद उन्नाव के साथ कुछ सामान मांगने को लेकर विवाद हुआ था, जिस पर अभियुक्त रजनेश उर्फ जुग्गू उपरोक्त द्वारा रामऔतार उपरोक्त की कुल्हाड़ी से हत्या कर शव ट्यूबवेल के कुँए में फेंक दिया गया था । जिसके सम्बन्ध में दिनांक 15.05.2024 को मृतक के पुत्र श्री मन्नूलाल यादव की तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर अभियोग मु0अ0सं0 120/2024 धारा 302/201 भादवि बनाम रजनेश उर्फ जुग्गू पुत्र हीरालाल यादव उम्र करीब 35 वर्ष निवासी ग्राम कलानी थाना बिहार जनपद उन्नाव के पंजीकृत किया गया ।आज दिनांक 16.05.2024 को प्र0नि0 श्री शिव प्रकाश पाण्डेय मय हमराह फोर्स द्वारा मुकदमा उपरोक्त में नामजद वांछित अभियुक्त रजनेश उर्फ जुग्गू पुत्र हीरालाल यादव उम्र करीब 35 वर्ष निवासी ग्राम कलानी थाना बिहार जनपद उन्नाव को थाना बिहार क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सुमेरपुर से गिरफ्तार किया गया ।

गिरफ्तारी का विवरण –
1.रजनेश उर्फ जुग्गू पुत्र हीरालाल यादव उम्र करीब 35 वर्ष निवासी ग्राम कलानी थाना बिहार जनपद उन्नाव

बरामदगी का विवरणः-
1.एक अदद आला कत्ल कुल्हाड़ी खूनालूद 2.दो अदद डिब्बा सादा मिट्टी खूनालूद 3.एक अदद गमछा खूनालूद 4.एक अदद एल्युमिनियम की प्लेट जिसमें खून की छींटे लगी हुयी 5.एक अदद मटका जिसमें खून की छींटे लगी हुयी ।

गिरफ्तार करने वाली टीम
1.प्र0नि0 शिवप्रकाश पाण्डेय
2.कां0 अवनीश कुमार
3.कां0 चालक दिनेश कुमार

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel