Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

संविधान शिक्षक सहित कई लोगों ने ली आम आदमी पार्टी की सदस्यता।

Published on: 17-05-2024

संविधान शिक्षक सहित कई लोगों ने ली आम आदमी पार्टी की सदस्यता।

समता मूलक समाज की स्थापना के लिए काम करने का लिया संकल्प।

झांसी। आज आम आदमी पार्टी के सदस्यता अभियान कार्यक्रम के तहत समाज सेवी और भारतीय संविधान की निशुल्क कक्षाएं चलाने वाले प्रेमनगर, नगरा निवासी श्री अनिल कुमार जी को पार्टी की वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष श्रीमती अर्चना गुप्ता एवं जिला अध्यक्ष अरशद खान द्वारा आम आदमी पार्टी की सदस्यता प्रदान की गई।

इस अवसर पर अर्चना गुप्ता जी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा की भारत के सर्वांगीण विकास और समरसता के लिए भारत के हर नागरिक को भारतीय संविधान में निहित समता मूलक समाज की रचना के लिए प्रत्येक व्यक्ति को भारतीय संविधान का अध्ययन और मनन करके इस भावना को जन जन तक पहुंचने का कार्य करना चाहिए।

जिला अध्यक्ष अरशद खान ने श्री अनिल कुमार को भारतीय संविधान के प्रचार प्रसार के लिए पार्टी स्तर पर पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।

इस अवसर श्री अनिल कुमार ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सदस्यता लेकर वह काफी प्रफुल्लित महसूस कर रहे हैं और पार्टी के सहयोग से समाज के सभी वर्गों के बीच असमानता दूर कर समता मूलक समाज की स्थापना के लिए कार्य करेंगे।

इस अवसर पर प्रांतीय उपाध्यक्ष अर्चना गुप्ता, जिलाध्यक्ष अरशद खान, CYSS प्रदेश उपाध्यक्ष सचिन साहू, महानगर महासचिव एडवोकेट नीलम चौधरी, युवा प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव रवि बघेल, एडवोकेट विजय कर्ण, इमरान खान उपस्थित रहे ।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी साथियों का डा. राज कुमार राव, प्रभारी, तिरंगा शाखा,ने आभार व्यक्त किया।

समता मूलक समाज की स्थापना के लिए काम करने का लिया संकल्प।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel