Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

मंगलवार को संगमनगरी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इलाहाबाद और फूलपुर से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी और प्रवीण पटेल के समर्थन में जनसभा को सम्बोधित किया! प्रधानमंत्री पहले बमरौली एयरपोर्ट पहुंचे फिर वहां से परेड ग्राउंड जनसभा स्थल पर बने हेलीपैड पहुंचे! — प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

Published on: 21-05-2024

मंगलवार को संगमनगरी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इलाहाबाद और फूलपुर से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी और प्रवीण पटेल के समर्थन में जनसभा को सम्बोधित किया! प्रधानमंत्री पहले बमरौली एयरपोर्ट पहुंचे फिर वहां से परेड ग्राउंड जनसभा स्थल पर बने हेलीपैड पहुंचे! — प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

प्रधानमंत्री जब मंच पर पहुंचे तो वहां मौजूद जनप्रतिनिधियों और सामने उपस्थित जनता का अभिवादन स्वीकार किया! प्रधानमंत्री ने जब सम्बोधन समाप्त किया प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने आगे बढ़कर दोनों हाथ जोड़कर प्रधानमंत्री को प्रणाम किया! प्रधानमंत्री ने अभिवादन स्वीकार करते हुए पूछा कि “क्या हाल-चाल है नन्दी?” इसके उत्तर में मंत्री नन्दी ने मुस्कुराते हुए “सब ठीक है सर” कहते हुये आभार व्यक्त किया! 

मंत्री नन्दी से प्रधानमंत्री का संवाद जनता में चर्चा का विषय रहा! मंच पर हुये इस धटनाक्रम से मंत्री के समर्थक और कार्यकर्ता काफी उत्साहित थे! 

मंत्री नन्दी ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी के 10 वर्षों के कार्यकाल में अंतिम गांव और अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी और सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचा है। 

यही कारण है कि आज आम जनमानस अबकी बार 400 पार के संकल्प को साकार करने में जुट गया है। 

आगामी 4 जून को प्रचंड बहुमत के साथ लगातार तीसरी बार माननीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की जीत सुनिश्चित है। 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को प्रयागराज की पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने अन्य महिला नेताओं के साथ भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति भेंट की! साथ ही नारी शक्ति वंदन अधिनियम जैसे ऐतिहासिक बिल के माध्यम से महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पूर्व महापौर ने धन्यवाद ज्ञापित किया!

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel