Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

दलालों के माध्यम से रचाया विवाह-नई नवेली दुल्हन भागनें की थी फिराक में

Published on: 23-05-2024

मानवाधिकार मीडिया मध्यप्रदेश दमोह संवाददाता पुष्पेन्द्र रैकवार

दुल्हन का आधार कार्ड भी फर्जी आ रहा सामनें

परिजनों की शंका पर मामला पंहुचा पुलिस थाना-महिला से पूछताछ जारी पुलिस थाना हटा सामने आया है

जहां दलालो के चंगुल में फंसकर डेढ़ लाख में सौदा होकर मनोज नाम के युवक का तय विवाह सपन्न हुआ था। जहां उसके पूर्व दमोह में दलाली द्वारा उसको पहले कोर्ट मैरिज कराई और अपने अनुसार शपथ पत्र मनोज से प्रस्तुत कराया गया कोर्ट मैरिज उपरांत मनोज के परिजनों द्वारा बांदकपुर मंदिर से बीते 20 मई को सपन्न हुआ था था और नई नवेली दुल्हन के आनें पर परिजनों द्वारा खूब खुशियां भौ मनाई थी लेकिन विवाह केबाद दुल्हन रात्रि में ही भागनें की फिराक में थी लेकिन उसको मौका नहीं मिल रहा था भरे पूरे परिवार में उसको घर से भागनें में सफलता न मिल पानें के कारण रात्रि में हो नवेली दुल्हन में अपने भाई के एक्सीडेंट की जानकारी दी और उसके मृत होनें का बहाना बनाकर मनोज को सागर छोड़ने की बात रात्रि में की गई

जिस पर दूल्हा और उसके परिजनों को कुछ शंका हुई और एक्सीडेंट होनें के पतासाजी में जुट गए लेकिन जिस स्थान परदुल्हन द्वारा घटना होना बताया जा रहा था वहां कुछ घटना घटित नहीं हुई थी। वहीं सुबह परिजनों द्वारा दुल्हन के जानें की जिद को लेकर पुलिस थाना में सूचना दी गई जिस पर पुलिस द्वारा नई नवेली दुल्हन को पूछताछ के लिए पुलिस थाना लाया गया

जहां मामले की सच्चाई तक पहुंचने पुलिस दुल्हन से पूछताछ में जुटी हुई है वही किन दलालो के माध्यम से यह विवाह कराया गया पुलिस उनकी तह तक पंहुचने में जुटी हुई है।वही पुलिस थाना में पूछताछ के लिए लाई गई दुल्हन का रेखा नाम से आधार कार्ड का मिलान नहीं हो पा रहा है और न ही ऑनलाइन उसका आधार कार्ड पोर्टल पर खुलता नजर आ रहा है जिससे शंका और भी बढ़ रही है कहीं यह गिरोह युवाओं को शादी का झांसा देकर अपने जाल में फंसाने का काम तो नहीं कर रहा है। जानकारी यह भी सामनें आ रही है कि जिस दुल्हन में 20 मई नगर के मनोज के साथविवाह रचाया है उसका पूर्व में पटेरा के पास सगौनी में भी दलालो के द्वारा विवाह सपन्न कराया गया था

जिसकी जांच में एसडीओपी नीतेश पटेल एवं पुलिस टीम जुटी हुई है। पुलिस खुलासे में होगा आईना साफजहां एक ओर दलालों के मकड़‌जाल में फंसकर युवा शादी के बाद भी कुंवारे होनें जैसे हालात बन जाते है क्योंकि एक बार शादी होने के बाद सामाजिक स्तर पर दूसरा रिश्ता मिलना मुश्किल होता है और सामाजिक स्तर पर छवि धूमिल होने से कई परिवार दोहरी परेशानी झेल रहे हैं और ऐसी नई नवेली दुल्हन के शिकार हो रहे है। अब देखना यह है कि पुलिस पूछताछ में क्या सामनें निकलकर आता है कहीं ऐसा तो नहीं है कि यह लुटेरी दुल्हन का बड़ा गिरोह सामनें आए जिसनें आसपास के क्षेत्रों में कई लोगो को अपना शिकार बनाकर उनसे लंबी रकम वसूल कर लौ हो यह पुलिस खुलासे के बाद पता चलेगा।इन दिनों शादी के नाम पर झांसा देने वाले गिरोह जिले में भी सक्रिय हैं

। जिसमें दलालों के जरिए बिछाए जा रहे इस जाल में कई युवा फंस रहे हैं। लाखों रुपए देकर विवाह उपरांत नई नवेली दुल्हन भागनें की फिराक में रहती है और कई दुल्हनें अपनें इस जालसाजी के काम में सफल हो जाती है और दूल्हा और उनके परिजनों को लंबी चपत लगाकर भागनें में सफल हो जाती है।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel