Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

पीडब्ल्यूएस शिक्षालय में श्रीमती सूर्या धैर्य पटेल स्नेहा, नरेंद्र सिंह राठौड़, श्रीमती आशा कंवर जोधा ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Published on: 25-05-2024

पीडब्ल्यूएस शिक्षालय में श्रीमती सूर्या धैर्य पटेल स्नेहा, नरेंद्र सिंह राठौड़, श्रीमती आशा कंवर जोधा ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड

— स्नेहा पटेल सर्वश्रेष्ठ सकारात्मक सक्रिय कार्यकर्ता।

— नरेंद्र सिंह राठौड़ में दर्ज की शत प्रतिशत उपस्थिति।

— श्रीमती आशा कंवर जोधा राष्ट्रीय टीम में पहली क्वालीफायर महिला।

 परमशक्ति धाम, अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर अयोध्या के समीप परमशक्ति धाम, गोरसरा शुक्ल में 1 ईंट 1 रुपए के जन सहयोग से निर्माणाधीन पीडब्ल्यूएस शिक्षालय से जुड़ी श्रीमती सूर्या धैर्य पटेल स्नेहा अहमदाबाद, नरेंद्र सिंह राठौड़ जोधपुर और श्रीमती आशा कंवर जोधा जोधपुर ने एक अनूठा रिकॉर्ड बनाया है।

      उपरोक्त की जानकारी देते पीडब्ल्यूएस प्रमुख तथा राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर के पाण्डेय एडवोकेट ने बताया कि पीडब्ल्यूएस शिक्षालय से जुड़ने वाली श्रीमती सूर्या धैर्य पटेल स्नेहा जो कि गुजरात के अहमदाबाद की निवासिनी हैं वह पीडब्ल्यूएस शिक्षालय परिवार की एकमात्र ऐसी महिला सदस्या हैं जोकि जुड़ने से आज तक शत प्रतिशत सकारात्मक सक्रिय भूमिका निभाती रही हैं तथा स्नेहा पटेल ने न सिर्फ संगठन में लोगों को जोड़ा बल्कि उन्होंने अपने सेवा कार्यों से पूरे देश में एक विशेष पहचान बनाई। आर के पाण्डेय एडवोकेट ने बताया कि नरेंद्र सिंह राठौड़ जोकि राजस्थान के जोधपुर के निवासी हैं वह पीडब्ल्यूएस शिक्षालय में शुरुआती समय से जुड़े हुए हैं और वह अभी तक पीडब्ल्यूएस शिक्षालय से संदर्भित सभी कार्यक्रमों में व सभी अधिवेशन में शत प्रतिशत उपस्थिति दर्ज करा चूके हैं। नरेंद्र सिंह राठौड़ भी सामाजिक सेवा कार्य में एक अद्वितीय भूमिका निभाते रहे हैं। आर के पाण्डेय एडवोकेट ने बताया है कि राजस्थान के जोधपुर की निवासिनी श्रीमती आशा कंवर जोधा पीडब्ल्यूएस शिक्षालय से जुड़ी सबसे पुरानी मातृशक्तियों में से एक हैं जिन्होंने कोरोना काल में अपने अद्वितीय सेवा कार्य से देश में एक विशेष पहचान बनाई और साथ ही वह पीडब्ल्यूएस शिक्षालय से संदर्भित सभी कार्यक्रम व अधिवेशन में उपस्थित रही हैं। श्रीमती आशा कंवर जोधा मातृशक्ति टीम से पीडब्ल्यूएस शिक्षालय के राष्ट्रीय टीम में स्थान बनाने वाली पहली क्वालीफायर महिला हैं।

   बता दें कि पीडब्ल्यूएस शिक्षालय का मुख्य उद्देश्य आम जनमानस के बच्चों को बेहतर शिक्षा देने व समाज के सभी निर्धन बेसहारा बच्चों को पूर्णतया निःशुल्क गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के साथ अपने राष्ट्र भारतवर्ष को एक शिक्षित, विकसित व आत्मनिर्भर विश्वगुरु राष्ट्र बनाना है।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel