Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को पूरा देश स्वीकार कर चुका है — प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

Published on: 25-05-2024

कोई कमाल नहीं दिखा पाएंगे यूपी के दो लड़के और शहजादेः नन्दी

अबकी बार 400 पार, फिर एक बार मोदी सरकारः नन्दी

देश का चहुमुखी विकास, तरक्की और उन्नती चाहने वाला प्रत्येक व्यक्ति भारतीय जनता पार्टी के साथ है

उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री एवं प्रयागराज शहर दक्षिणी विधायक नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने लोकसभा चुनाव के छठवें चरण के मतदान में प्रयागराज की पूर्व महापौर श्रीमती अभिलाषा गुप्ता नन्दी के साथ अपने मतदान केंद्र ठाकुरदीन बालिका जूनियर हाईस्कूल में मतदान किया। मतदान के बाद मंत्री नन्दी ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान अबकी बार 400 पार, फिर एक बार मोदी सरकार की बात कही।

मंत्री नन्दी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने जिस तरह से काम किया है।  वह अन्य पार्टियों के लिए असम्भव है। 2014 के भारत और 2024 के भारत में जमीन आसमान का अंतर है। टू लेन की सड़कें 4 लेन बन चुकी हैं। 4 लेन की सड़क 6 लेन बन चुकी है। रेलवे की बात करें तो पहले जहां एक रेलवे लाइन थी, वहां एक और रेलवे लाइन बिछ गई है। पहले उत्तर प्रदेश में दो एयरपोर्ट संचालित थे, आज पांच इंटरनेशनल एयरपोर्ट और 16 डोमेस्टिक एयरपोर्ट वाला देश का पहला राज्य बन चुका है उत्तर प्रदेश। भारत के कुल एक्सप्रेसवे का 33.7 प्रतिशत केवल उत्तर प्रदेश में है। कई एक्सप्रेसवे अभी निर्माणाधीन हैं। जिसके बाद देश का 50 प्रतिशत एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश में हो जाएगा। देश का चहुमुखी विकास, तरक्की और उन्नती चाहने वाला प्रत्येक व्यक्ति भारतीय जनता पार्टी के साथ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व को स्वीकार कर रहा है। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बना है, अब सर्वोत्तम प्रदेश बनने की ओर अग्रसर है। यूपी के जो दो लड़के और शहजादों की बात हो रही है, वे आप कमाई नहीं, बल्कि बाप कमाई, दादा और दादी की कमाई पर चल रहे हैं। यूपी को साथ पसंद है के इनके नारे को जनता ने नकार दिया। इस बार फिर जनता उन्हें इसी तरह से नकारने का काम करेगी।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel