Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

नगर निगम का 1 वर्ष उपलब्धियो भरा रहा, महापौर — प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

Published on: 27-05-2024

नगर निगम का 1 वर्ष उपलब्धियो भरा रहा, महापौर — प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

नगर निगम के कार्यकाल के रूप में 1 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज नगर निगम के नए हॉल में सभी माo पार्षदों के साथ एक वर्ष की उपलब्धियां पर विस्तार से चर्चा हुई इस अवसर पर सभी माननीय पार्षदों ने महापौर की सराहना करते हुए कहा इस बार कुशल नेतृत्व की स्थापना हुई है इस बार शहर का चतुर्थ विकास हो रहा है इस अवसर को संबोधित करते हुए महापौर गणेश केसरवानी ने कहा आज का दिन हम सभी के लिए ऐतिहासिक है आज ही के दिन हम सब लोगों ने जन सेवा का शपथ लिया था जनता की आपकी इच्छाओं और आकांक्षाओं को पूरा करते हुए हम सब लोगों ने मिलकर शहर के बुनियादी विकास के लिए 

812 सड़क गली नाली का निर्माण कराया, 8 घाटों का निर्माण हो रहा है, 37 शौचायलयों का निर्माण हो रहा है, दो गौशाला का निर्माण हुआ, 387 पार्कों का नवीनीकरण हुआ, दो अमृत सरोवर बने दो सौदाग्रह बनाया जा रहा है,  17 स्मार्ट विद्यालय के माध्यम से शहर के गरीब बच्चों को शिक्षा प्रदान की जा रही है और इसके साथ ही देश भर के स्वच्छता सर्वेक्षण में प्रयागराज को गंगा टाउन सिटी में दूसरा पुरस्कार की उपाधि प्राप्त हुई यह प्रयाग की जनता नगर निगम के माo पार्षद और नगर निगम प्रशासन की सामूहिक भूमिका का परिणाम है इसके साथ ही खेलो प्रयागराज महापौर कप के माध्यम से प्रयागराज के खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने का भी अद्भुत कार्य गत 1 वर्ष में नगर निगम के द्वारा  हम सब लोग मिलकर संकल्प लेते हैं की प्रयागराज के इतिहास परंपराओं को आगे किया जाएगा इसी क्रम में यज्ञ की भूमि प्रयाग में भगवान ब्रह्मा जी की एक विशाल प्रतिमा यज्ञ के महत्व के साथ-साथ ही महर्षि वाल्मीकि जी की एक विशाल प्रतिमा रामायण के महत्व के साथ स्थापित किया जा रहा है कुंभ गैलरी जो कुंभ के इतिहास को प्रत्येक दिनों दिन अनेक जिज्ञासाओं को शांत करेगा प्रयागराज का गौरव बढ़े प्रयागराज एक आदर्श शहर बने और इसमें समाज की भूमिका हो इस नाते हम सभी लोग समाज का जागरण करते हुए स्वच्छता से जोड़ते हुए विकास से जोड़ते हुए एक ऐतिहासिक शहर बनाने में हम सब लोग सफल हो आप सभी माननीय पार्षद नगर निगम प्रशासन प्रयागराज की जनता का महापौर जी ने हृदय से अभिनंदन व्यक्त करते हुए बधाई दी और साथी आभार व्यापित किया।

इस अवसर पर नगर निगम की उपाध्यक्षा श्रीमती सुनीता दरबारी जी माननीय पार्षद गण श्री राजू शुक्ला जी, आनंद घड़ियाल जी, भोला तिवारी जी, शिव सेवक सिंह पटेल जी, किरण जयसवाल जी, कुसुम लता गुप्ता जी, मोहम्मद आजम जी, सोनिका अग्रवाल जी, बबलू रघुवंशी जी, नीरज गुप्ता जी, मुकेश कसेरा जी मौजूद रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel