Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

सेवा के लिए धन नहीं श्रम महत्वपूर्ण हैमरघट में पडे घडा मटका से परिन्दों के लिए पानी पीने बर्तन बनाये

Published on: 28-05-2024

हटा दमोह संवाददाता पुष्पेन्द्र रैकवार


जगह जगह परिंदो को रखा पीने का पानी
प्रचंड गर्मी में पानी के लिए दर-दर भटकते हैं परिंदे
हटा दमोह
नगर के मुक्तिक्तधाम को समाजसेवियों के द्वारा विगत 30 वर्षो से आक्सीजन जोन बनाने का प्रयास किया जा रहा है, सैकडों की संख्या में विभिन्न प्रकार के पौधे रोपित किये गये जो अब वृक्ष बनते जा रहे है,

इस कार्य में किसी भी प्रकार के कोई सरकारी सहयोग धन आदि नहीं लिया जा रहा है, नगर के उत्साहियो द्वारा ही यह कार्य किया जाता है,
अब भीषण गर्मी में मुक्तिधाम में सेवा, समय व श्रमदान करके केवल वृक्षों का ही नहीं अपितु पशु पक्षियों का भी ख्याल रखकर चिड़ियों को सकोरो में पानी रखा जा रहा है।
गर्मी के कारण तालाब, पोखरों और नालियों का भी पानी सूख रहा है जिसके कारण पशु पक्षियों को पानी की बहुत परेशानी हो रही है,


मुक्तिधाम में निरंतर सेवादान करने वालों ने एक नई पहल करके वहां पडे बेकार मटका, घडा मिट्टी के अन्य पात्र को एकत्र किया उन्हे सकोरे का आकार देकर साफ स्वच्छ पानी पक्षीयों के लिए रखा, पानी के पात्र हर घने वृक्षों के नीचे रखे जहां केवल पक्षी ही नहीं लगभग सभी छोटे जीव आकर अपनी प्यास बुझा रहे है,
समाजसेवियों ने बताया सेवा के लिए धन से भी ज्यादा सेवा की भावना का होना महत्वपूर्ण है, मुक्तिधाम में ही उपलब्ध संसाधन से ही पक्षीयों के पीने के पानी की उत्तम व्यवस्था युवाओं के द्वारा की गई, अब मुक्तिधाम में सूर्योदय से सूर्यास्त तक वहां पक्षियों के चहकने की आवाज सुनाई देती है,


इसके अतिरिक्त सेवा कार्य में समाजसेवियो के द्वारा पौधों में पानी दिया गया मुक्तिधाम में चारों और फैली गंदगी को साफ किया
श्रमदान में समाजसेवी पंडित राजाराम गोस्वामी, अशोक चंपी चौरसिया, कामता नारायण तंतुवाय, पुष्पेंद्र मोनू पांडे, शिवशंकर कुशवाहा, सोनू पंडा,रियल अग्रवाल,सुशील सेलट, पप्पू रैकवार उपिस्थत रहे,

नगर के समाजसेवी मुक्तिधाम को बना रहे नंबर वन पर

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel