Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

निजी स्कूलों की मनमानी फीस वसूली और पुस्तक विक्रेताओं से सांठगांठ तोड़ने की गई कार्यवाही से अभिभावकों में ख़ुशी की लहर

Published on: 29-05-2024

मानवाधिकार मीडिया ब्यूरो रिपोर्ट

जिला प्रशासन के कदम की सभी जगह हो रही प्रशंसा

जिला प्रशासन द्वारा निजी स्कूलों की मनमानी फीस वसूली और पुस्तक विक्रेताओं एवं प्रकाशकों के साथ उनके गठजोड़ के खिलाफ कार्यवाही की सभी जगह प्रशंसा हो रही है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा दिये गए निर्देशों के पालन में कलेक्टर दीपक सक्सेना एवं पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह के नेतृत्व में की गयी इस कार्यवाही ने जिला प्रशासन के प्रति अभिभावकों के विश्वास को और अधिक सुद्रढ़ तो किया ही है। साथ ही भविष्य में बच्चों के लिए आवश्यक कल्याणकारी बदलावों की आशा का भी सूत्रपात किया है। जबलपुर की इस कार्यवाही की गूँज न केवल शहर में बल्कि प्रदेश और देश भर में सुनाई दे रही है।नवनिवेश कॉलोनी गंगानगर निवासी बलराम पांडे ने कलेक्टर श्री दीपक सक्सेना की अगुवाई में निजी विद्यालयों के विरुद्ध मनमानी फीस वसूली को लेकर जिला प्रशासन द्वारा की गई इस कार्यवाही की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि यह कार्यवाही शिक्षा के व्यवसायीकरण के विरुद्ध प्रशासन का एक प्रबल कदम है। सामाजिक कार्यकर्ता ईश्वर दीक्षित ने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में घोटाले करने वालों के खिलाफ पहली बार इतनी बड़ी कार्यवाही देखने मिली है। यदि ऐसी कार्यवाहियां भविष्य में भी दोहराई जायेंगी तो निश्चित तौर पर शिक्षा जगत में बड़ा परिवर्तन समाज के सामने प्रस्तुत होगा। ईश्वर ने कलेक्टर श्री दीपक सक्सेना द्वारा अभिभावकों के हित में किए गए इस प्रयास की सराहना भी की। अभिभावक महेंद्र अग्रवाल ने कलेक्टर दीपक सक्सेना एवं पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह के नेतृत्व में की गई कार्यवाही की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि निजी स्कूलों की मनमानी फीस वसूली और पुस्तक विक्रेताओं एवं प्रकाशकों के साथ उनकी मिली भगत ने अभिभावकों को परेशान कर दिया था। श्री अग्रवाल ने कहा कि यदि श्री दीपक सक्सेना जैसे कलेक्टर प्रत्येक जिले में हो जाएं तो शिक्षा का व्यवसायी करण करने वाले लोगों पर निश्चित ही लगाम लगेगी। शहर के नागरिक मुकेश साहू ने भी जिला प्रशासन द्वारा जनहित में उठाये गए इस कदम की सराहना की। इसी प्रकार श्री ओमप्रकाश दुबे ने कहा कि निजी स्कूलों पर कार्यवाही की मांग बहुत पहले से उठ रही है, इस मांग के चलते ऐसी कार्यवाही सराहनीय है। निजी स्कूल बड़े-बड़े विज्ञापनों द्वारा लोगों को बच्चो के एडमिशन के लिए प्रोत्साहित करते हैं और फिर नए-नए नियम बनाते हैं। स्कूल प्रबंधन कमीशनबाजी के कारण अभिभावकों पर निश्चित दुकान से किताबें और ड्रेस लेने के लिए दबाव डालते हैं। साथ ही फीस में अलग-अलग चार्ज जोड़कर निजी स्कूल प्रबंधन अभिभावकों को लूटते हैं। वहीं कोचिंग टीचर सुबोध साहू ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि जिला प्रशासन द्वारा मनमानी फीस वसूली, पुस्तक विक्रेताओं एवं प्रकाशकों के गठजोड़ के विरुद्ध की गई कार्यवाही वास्तव में एक मिसाल है। श्री साहू ने बताया कि निजी स्कूलों की तानाशाही चल रही थी। किताबों, स्कूल यूनिफॉर्म आदि सामग्रियों में वह बहुत कमीशन कमा रहे थे। इसलिए उन पर कड़ी कार्रवाई होना जरूरी था।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel