Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

पक्षियों के सूखे कंठ को तर करने समाजसेवी घरों व मुक्ति धाम में रख रहे सकोरे

Published on: 02-06-2024

पक्षियों के लिए सकोरो में समाजसेवी नियमित भर रहे पानी पक्षियों के सूखे कंठ को तर करने समाजसेवी घरों व मुक्ति धाम में रख रहे सकोरे हटा के मुक्ति धाम में कई बर्षो से लगातार समाजसेवी पौधारोपण एवं मुक्ति धाम की लगातार साफ सफाई के साथ तस्वीर बदल रहे हैं

कई बर्षो पहले क्या था और अब क्या हैप्रतिदिन समाजसेवी जो रुचि रखते हैं वह अपना विशेष समय निकालकर रोज शाम को पौधा में पानी डालने पहुंचते हैं एवं प्रत्येक रविवार हटा नगर के समाजसेवी सुबह 7:00 बजे से पहुंच कर मुक्तिधाम को सजाने सबारने काम में जुट जाते हैं

मुक्तिधाम में तीनों बागियों में साफ सफाई के साथ पौधों में नगर पालिका के सहयोग से एक टैंकर पानी देते हैं और साफ सफाई कर 3 घंटे श्रमदान देते आ रहेगर्मी को देखते हुएभीषण गर्मी में प्यास की वजह से किसी बेजुवान की जान न जाए इसके लिए घर की छत, आंगन,पेड़ व छायादार स्थान पर सकोरा या बर्तन में पानी रखने की पहल नगर के समाजसेवियों ने शुरू की है।

स्वयं के घर,कॉलोनी में पक्षियों के लिए पानी रखने के साथ ही दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित किया जा रहा है। हटा नगर के परिवारों को भी इसके लिए प्रेरित करने का काम प्रारंभ किया जा रहा समाजसेवी अशोक चंपी चौरसिया ने बताया कि इस भीषण गर्मी में जल स्त्रोतों के सूखने की वजह से पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता है और न ही चिड़ियों को भोजन की व्यवस्था हो पाती है।

पक्षी अकारण ही काल की गाल में समा जाते हैं।राजा बाबू विश्वकर्मा व नारायण ततुवाय ने कहा कि हर वर्ग को पक्षियों के लिए आगे आना चाहिए। सकोरे रखकर हर वर्ष गर्मी में पक्षियों को पानी न मिलने की वजह से होनी वाली मौत से बचा सकते हैं।पिछले रविवार को आज100 से ज्यादा सकोरे रखे जा चुके हैं।पक्षियों के लिए लगाए सकोरे समाजसेवी नियमित भर रहे पानीगर्मी में बढ़ते तापमान से निजात दिलाने का सबसे सरल साधन पानी हैयह जितना इंसान को जरूरी है उतना ही पशु पक्षियों के लिए भी इंसान तो आसानी से इसकी व्यवस्था कर लेता है

लेकिन पशु पक्षियों को काफी दिक्कत होती है इसी को देखते हुए समाजसेवी संगठन जुट गए हैं पशु पक्षियों की प्यास बुझाने के सकोरे लगाने की व्यवस्था की जा रही इसमें नियमित रूप से समाजसेवी पानी भी भर रहे हैं समाजसेवियों ने कहा है पशु पक्षी हमारे मित्र हैं मूक प्राणियों की सेवा करने से बड़ी कोई सेवा नहीं है भीषण गर्मी में पशु पक्षियों को पीने के लिए पानी मिलाने से बड़ा सुकून मिलेगा उन्होंने लोगों से गर्मी में पशु पक्षियों के लिए सकोरे में पानी भरने की अपील की भीषण गर्मी में प्यास की वजह से किसी बेजुबान की जान ना जाए इसके लिए समाजसेवियों ने नगर के लोगों से अपील की है कि 🐧 चिड़ियों के लिए घर की छत पर आंगन पेड़ व छायादार स्थान पर सकोरा या बर्तन में पानी रखने की पहल नगर के समाजसेवियों ने शुरू की है स्वयं के घर कॉलोनी में पक्षियों के लिए पानी रखने के साथ ही दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित किया जा रहा है

इस दौरान श्रमदानिंयो में पंडित पुष्पेन्द्र मोनू पांडे,अशोक चंपी चौरसिया, कामता,नारायण ततुवाय,राजा बाबू विश्वकर्मा,रियल अग्रवाल,शिवशंकर कुशवाहा, सोनू पंडा, सूरज रैकवार, सुरेन्द्र ततुवाय,राजाराम गोस्वामी,रघुवीर खटीक,पप्पू रैकवार,पुष्पेन्द्र रैकवार,ना,पा से लखन पटैल मौजूद रहे

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel