Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

दिनांक 02.06.2024थाना मौरावां,जनपद उन्नाव व्यक्ति की गला काटकर हत्या की घटना का हुआ खुलासा।

Published on: 02-06-2024

मानवाधिकार मीडिया से संवाददाता सुधीर गौड़ की रिपोर्ट।


मृतक की पत्नी व उसके प्रेमी ने फरसे से वारकर की थी व्यक्ति की हत्या दोनों अभियुक्तों को थाना मौरावां पुलिस व सर्विलांस सेल द्वारा किया गया गिरफ्तार।

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद उन्नाव के कुशल निर्देशन एवं श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी तथा क्षेत्राधिकारी पुरवा के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना मौरावां पुलिस व सर्विलांस सेल द्वारा दिनांक 01.06.2024 को थाना मौरावां क्षेत्रांतर्गत ग्राम दृगपालगंज में व्यक्ति की गला काटकर हत्या की घटना का अनावरण करते हुए घटना कारित करने वाले अभियुक्त व अभियुक्ता को एक अदद फरसा आलाकत्ल बरामद कर गिरफ्तार किया गया।

संक्षिप्त विवरण- दिनांक 01.06.2024 को आवेदक बिन्दा प्रसाद पुत्र स्व0 देवान कश्यप नि0 दृगपालगंज मजरा असरेन्दा थाना मौरावां जनपद उन्नाव द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि उसके पुत्र बेचा लाल की अज्ञात लोगो द्वारा हत्या कर दी गयी है । जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 252/2024 धारा 302/201/34 आईपीसी बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया । मुकदमा उपरोक्त मे साक्ष्य/सीडीआर अवलोकन व अन्य साक्ष्यो के आधार पर आज दिनांक 02.06.2024 को प्रकाश मे आये अभि0गण 1. संजय कुमार पुत्र स्व0 रमेश कोरी नि0 ग्राम सुदौली थाना बछरावां जनपद रायबरेली उम्र 24 वर्ष को भवरेश्वर मंदिर व 2. रेखा पत्नी बेचा लाल नि0 दृगपालगंज मजरा असरेन्दा थाना मौरावां उन्नाव उम्र 30 वर्ष को अभियुक्ता के घर से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तो ने पूछतांछ के दौरान बताया कि दोनो के मध्य लगभग 3 वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था । अभियुक्त संजय कुमार अभियुक्ता रेखा से चोरी छिपे उसके घर आता जाता था। अभियुक्त व अभियुक्ता एक दूसरे शादी करना चाहते थे, जिस कारण बेचा लाल की हत्या करने की योजना बनायी और दिनांक 31 मई/01 जून 2024 की रात मे अभियुक्त संजय कुमार उपरोक्त व अभियुक्ता रेखा ने मिलकर धारदार हथियार फरसा से बेचा लाल की गर्दन पर वार कर उसकी हत्या कर दी । अभियुक्त संजय कुमार की निशादेही पर हत्या मे प्रयोग किया धारदार फरसा बरामद किया गया है। दोनो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

अभियुक्तगण का विवरण

  1. संजय कुमार पुत्र स्व0 रमेश कोरी नि0 ग्राम सुदौली थाना बछरावां जनपद रायबरेली उम्र 24 वर्ष
  2. रेखा पत्नी बेचा लाल नि0 दृगपालगंज मजरा असरेन्दा थाना मौरावां उन्नाव उम्र 30 वर्ष

बरामद आला कत्लः- एक अदद धारदार फरसा

गिरफ्तारी करने वाली टीम

  1. प्र0नि0 श्री चन्द्रकान्त सिंह
  2. व0उ0नि0 श्री योगेन्द्र प्रताप सिंह
  3. उ0नि0 श्री अबू मो0 कासिम
  4. कां0 समीर
  5. म0का0 जोनिका
  6. हेड कां0 राधेश्याम सर्विलांस सेल उन्नाव

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel