Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने में हो रही परेशानी

Published on: 05-06-2024

निराकरण हेतु जिला रजिस्टार(जन्म मृत्यु) आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग दमोह द्वारा हटा का दौरा।
हटा। सिविल अस्पताल हटा एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हिनौता,मडियादो, रनेह में ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र बनाने की सुविधा है। परंतु जन्म मृत्यु पोर्टल में अपडेशन के कारण लिंक ना खुलने से कंप्यूटर ऑपरेटर जहां परेशान है वहीं हितग्राहियों को समय पर जन्म प्रमाण पत्र न मिलने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।


समस्या को दूरभाष पर जिला रजिस्टार महोदया से सभी जगह की परेशानियों का जिक्र सिविल अस्पताल हटा के सीबीएमओ द्वारा किया गया। इसी बात को ध्यान में रखते हुए जिला रजिस्ट्रार एवं उप जिला रजिस्ट्रार तथा कंप्यूटर ऑपरेटर के साथ आज सिविल अस्पताल हटा में हटा,मडियादो,हिनौता तथा रनेह के जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले ऑपरेटर के साथ आवश्यक मीटिंग कर कंप्यूटर अपडेशन से संबंधित जानकारी प्रदान की गई। इसी के साथ नगर पालिका हटा पहुंचकर वहां के कंप्यूटर ऑपरेटर की समस्याओं का निराकरण किया गया।
इस प्रशिक्षण में सिविल अस्पताल हटा से अरविंद कुमार नेमा,रामनरेश विश्वकर्मा,हिनौता से संतोष कुशवाहा तथा रनेह से दुर्गेश चौबे नगर पालिका हटा से श्रीमती मीना असाटी तथा कंप्यूटर ऑपरेटर छोटू श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel