Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

विश्व पर्यावरण दिवस पर सैकड़ो की संख्या में वृक्षारोपण एवं पौध वितरण कार्यक्रम हुआ आयोजित

Published on: 05-06-2024

हम अपने सुख संसाधनों के लिए लगातार पर्यावरण कर रहे हैं दूषित- डाॅ० संदीप

यदि सरकार साथ दे तो बहुत जल्द देश होगा प्रदूषण मुक्त- संदीप सरावगी

झाँसी। यदि सरकार साथ दे तो पर्यावरण एवं प्रदूषण की समस्या से कुछ ही समय में निजात दिला सकता हूँ। पश्चिमी देशों का अंधानुकरण कर हमने पर्यावरण का बहुत नुकसान कर लिया इसी परिस्थिति स्वरूप आज गर्मी के मौसम में हमें नरक के समान दर्शन हो रहे हैं। लेकिन अभी भी कुछ नहीं बिगड़ा हम अपनी गलती सुधार सकते हैं। इन शब्दों के साथ संघर्ष सेवा समिति के संस्थापक डॉ० संदीप सरावगी ने अपनी बात रखते हुए समिति के सदस्यों के साथ सैकड़ों की संख्या में वृक्षारोपण एवं पौधा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया।
प्रत्येक वर्ष 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है इस अवसर पर संघर्ष सेवा समिति द्वारा विभिन्न स्थानों पर सैकड़ो की संख्या में वृक्षारोपण किया गया साथ ही पौधों का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर डॉ संदीप ने कहा हमारे प्राणों एवं धर्म ग्रंथो में पर्यावरण से संबंधित काफी ज्ञान उल्लेखित है मत्स्य पुराण के अनुसार एक वृक्ष 10 पुत्रों के बराबर होता है। शास्त्रों के अनुसार पीपल, अशोक, पाकड़, बिल्वपत्र, वटवृक्ष, आम, कदंब, आंवला, इमली, नीम का वृक्ष लगाने से पर्यावरण तो स्वच्छ होता ही है साथ ही हमें मोक्ष भी प्रदान होता है। यह सभी वृक्ष भारी मात्रा में कार्बन डाई ऑक्साइड सोखकर ऑक्सीजन उत्पन्न करते हैं लेकिन वृक्षारोपण के समय हमें इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए वृक्षारोपण उन्हीं स्थानों पर करें जहां आप उनकी देखभाल कर सकें अन्यथा पौधारोपण का कोई अचित नहीं रहेगा। वर्तमान समय में पीपल, बड़ और नीम जैसे वृक्ष रोपना बंद होने से सूखे की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। यह वृक्ष धरती का तापमान कम करने में सहायता करते हैं। हमने अपने निजी लाभ के लिए यूकेलिप्टस जैसे वृक्ष लगाने शुरू कर दिए जिससे जमीन लगातार बंजर होती जा रही है और जल स्तर भी घट रहा है। इसका प्रभाव हमारे नदियों पर भी पड़ रहा है नदियों का पानी कम हो रहा है और हमारे रासायनिक कचरे, पन्नी और घरेलू सामानों में उपयोग होने वाले कचरे से जल दूषित भी हो रहा है जिसे ग्रहण कर कई बीमारियां फैल रही हैं। हमें स्वच्छ पर्यावरण के लिए यह सुनिश्चित करना होगा कि कुछ दूरी पर पीपल, बड़ और नीम के वृक्ष लगाए जायें यकीन मानिए कुछ वर्षों में ही हमारा देश प्रदूषण मुक्त हो जाएगा। आज से कुछ समय पूर्व हम देखते थे हर घर में तुलसी का पौधा होता था जिस मां के रूप में पूजा जाता था। लेकिन हमारी संस्कृति के लगातार होते ह्रास के कारण यह सभी रीतियां समाप्त होती जा रही हैं। जिस कारण हम विकट समस्याओं का सामना कर रहे हैं हमारी आगे आने वाली पीढ़ियां विषम परिस्थितियों में ना पड़ जाए इसके लिए हमें सुनिश्चित करना होगा कि हम प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने के लिए छायादार और फलदार वृक्षों का रोपण करें और अपनी नदियों को दूषित होने से बचायें। इस अवसर पर राजू सेन, सुशांत गेड़ा, कमल मेहता, अनिल वर्मा, आशीष विश्वकर्मा, अरुण पांचाल, बसंत गुप्ता, राकेश अहिरवार, संदीप नामदेव, अनुज प्रताप सिंह, मास्टर मुन्नालाल, राम अवतार राय, सुनीता गुप्ता, नीलू रायकवार, राखी, मोना रायकवार, अनिकेत गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel