Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

माझी समाज के युवक के साथ तेंदूखेड़ा टीआई और ड्राइवर ने की बर्बरता पूर्वक पिटाई, गुस्साए परिजन एवं जिला रायकवार माझी समाज दमोह के द्वारा सड़क पर जाम लगा दिया।

Published on: 06-06-2024

माझी समाज के युवक के साथ तेंदूखेड़ा टीआई और ड्राइवर ने की बर्बरता पूर्वक पिटाई तेंदूखेड़ा माझी समाज ने पिटाई कांड के विरोध लगाया चक्काजाम दमोह। तेंदूखेड़ा पुलिस की मारपीट से एक व्यक्ति बेहोश गया। जिस पर गुस्साए परिजन एवं जिला रायकवार माझी समाज दमोह के द्वारा सड़क पर जाम लगा दिया। तेंदूखेड़ा नगर में अस्पताल के सामने जमकर नारेबाजी की गई।

पुलिस प्रशासन के खिलाफ लोगों ने नारेबाजी की। मौके पर लगभग 2000 महिला-पुरुषों ने मुख्य मार्ग पर आकर जाम लगा दिया।जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि नगर से 3 किमी दूर ग्राम झरोली में तेरहवीं में टेंट लगाकर पैदल तेंदूखेड़ा आ रहे नगर के वार्ड नंबर 2 निवासी गया प्रसाद उर्फ गुड्न पिता दुर्गा प्रसाद केवट को तेंदूखेड़ा पुलिस उठाकर थाने ले गई और मारपीट कर दी। पुलिस की मारपीट से व्यक्ति बेहोश हो गया। परिजन को जानकारी लगने के बादबड़ी संख्या में रायकवार केवट माझी समाज के लोग और बेहोश व्यक्ति को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे

जहाँ व्यक्ति का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि गुड्डन केवट एक तेरहवीं कार्यक्रम का भोजन बनाकर वापस तेंदूखेड़ा आ रहा था। जिसे रास्ते में तेंदूखेड़ा टीआई रोका पूछताछ की फिर थप्पड़ मारकर गाड़ी बिठाकर थाने ले आई जहां पर टी आई फेमिदा खान के साथ उनके ड्राइवर ने बर्बरता पूर्वक मार-पीट कर डाली।

तेंदूखेड़ा माझी समाज के अध्यक्ष रामकुमार केवट मासाब का कहना है कि तेंदूखेड़ा टीआई ने जिस तरह बर्बरता पूर्वक पिटाई की है उसकी हम कड़ी निंदा करते हैं उन्होंने कहा है कि नगर निरीक्षक का मुलायजा करवाया जाए, क्योंकि वह अत्यधिक नशे में हैं। तेंदूखेड़ा टीआई के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। जिला रायकवार माझी समाज दमोह के ग्रामीण जिला अध्यक्ष और निषादराज माझी समाज सेवा समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष मोंटी रायकवार ने कहा कि मेरे मंडल अध्यक्ष रामकुमार केवट और युवा साथी विशाल केवट ने घटना की जानकारी दी कि तेंदूखेड़ा में माझी समाज के युवक गुड्डन केवट के साथ मारपीट की गई है। सबसे पहले निर्दोष व्यक्ति को उठाकर लाना और मार-पीट कर आपराधिक कृत्य है

। जिस तरीके से तेंदूखेड़ा टीआई और ड्राइवर ने मार-पीट की है वह शर्मनाक है। दमोह जिला रायकवार माझी समाज की मांग है कि तेंदूखेड़ा टीआई को तत्काल ही हटाना चाहिए। नहीं हटाया गया तो माझी समाज उग्र विरोध करेंगी।जानकारी लगते ही पुलिस के एसडीपी देवी सिंहठाकुर एवं तहसीलदार सोनम पांडे मौके पर पहुंची और लोगों से चक्काजाम खोलने की बात कही। वहीं दमोह से वरिष्ठ अधिकारी रवाना हुए अन्य थानों की पुलिस को मौके पर बुलाया गया। बुधवार रात8:30 बजे से 10:30 बजे तक जाम लगा रहा।

इसके बाद रात 10:30 बजे जाम खुल गया। एडिशनल एसपी संदीप मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर आवेदन लिया और जांच करवाने का आश्वासन पीड़ित के परिजन को दिया। इस संबंध में टीआई फेमिदा खान से बात करने की कोशिश की गई। मगर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel