Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

चार धाम की तीर्थयात्रा के दौरान चट्टान खिसकने से हुआ था हादसा

Published on: 09-06-2024

उमेश रायकवार के निधन पर जिला रायकवार माझी समाज ने दी श्रद्धांजलि

समाज के लिए गहरी क्षति हुई है। जिसे दुनिया की कोई ताकत पूरी नहीं कर सकती है।

दमोह। जिला रायकवार माझी समाज दमोह एवं निषादराज माझी समाज सेवा समिति दमोह के वरिष्ठ पप्पू रायकवार जी के छोटे पुत्र और इंजीनियर वीरेंद्र रायकवार, दीपक रायकवार के छोटे भाई माझी समाज के सक्रिय युवा साथी भाई उमेश रायकवार जो कि चार धाम की तीर्थयात्रा पर गये हुए थे। जहां गंगोत्री के पास चट्टान खिसकने से अकास्मिक उमेश रायकवार का दुखद निधन हो गया।
उमेश रायकवार के निधन की खबर सुनकर शहर में शोक की लहर व्याप्त हो गई। जिला रायकवार माझी समाज के द्वारा आयोजित शोक सभा में जिला रायकवार माझी समाज दमोह के ग्रामीण जिला अध्यक्ष मोंटी रायकवार ने उमेश रायकवार के निधन पर समाज की तरफ़ से श्रंद्धाजलि अर्पित करते हुए कहा है कि दो से तीन दिन पहले सोशल मीडिया पर देखा कि उमेश रायकवार अपने दोस्तों के साथ चार धाम की तीर्थयात्रा पर दमोह से ट्रेन से रवाना हुआ। गंगोत्री जाने के लिए एक गाड़ी की जिसमें सभी लोग धार्मिक भजन गाते हुए यात्रा कर रहे थे। लेकिन पहाड़ से गिरी चट्टान ने हमारी माझी समाज का हीरा युवा तरूणाई उमेश रायकवार को छीन लिया सोशल मीडिया पर खबर देख पहले तो विश्वास ही नहीं हुआ। कि उमेश हमारे बीच नहीं रहा। उमेश के पिता जी और भाई इंजीनियर वीरेंद्र और दीपक माझी समाज के उत्थान के लिए हमेशा समाज के साथ खड़े रहते थे। इस दुःख की घड़ी में माझी समाज भी उमेश रायकवार के परिजनों के साथ 24 घंटे खड़ी हुई है। हम सभी ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि ईश्वर उमेश के लिए अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें और और शोकाकुल परिजनों को इस दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।
समाज के शहर जिला अध्यक्ष राकेश रायकवार ने कहा है कि इस दुःख की घड़ी में माझी समाज शोकाकुल परिवार के साथ क़दम से क़दम मिलाकर खड़ी हुई है। उमेश के निधन से संपूर्ण माझी समाज में शोक कि लहर व्याप्त है। पलंदी चौराहा समाज के मुखिया राजकुमार रायकवार ने कहा है कि उमेश रायकवार जो हम लोगों के लिए हमेशा हंसाता रहता है। जिस तरह यह ह्रदय विदारक घटना हुई उसे सुनकर ऐसा लगा जैसे वो चट्टान हमारे ऊपर गिरी हो हम सभी ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि ईश्वर उमेश के लिए अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें।
समाज के संभागीय अध्यक्ष राकेश धुरिया ने शोक सभा में कहा कि उमेश रायकवार की कमी कोई भी पूरी नहीं कर सकता लेकिन हम सभी ईश्वर से प्रार्थना करें कि यह गहन दुःख सहने की शक्ति शोकाकुल परिवार को ईश्वर प्रदान करें। उमेश रायकवार जैसे नौजवान का असमय जाना निश्चित रूप से परिवार और समाज के लिए गहरी क्षति हुई है। जिसे दुनिया की कोई ताकत पूरी नहीं कर सकती है।
इस दौरान प्रमुख रूप पैलू रायकवार, प्रहलाद रायकवार, गोपाल रायकवार,मदन रायकवार,पवन रायकवार, संतोष रायकवार, भगवान दास रायकवार,भीम रायकवार, मोनू रायकवार,सचिन रायकवार,ऐलू रायकवार, राजू काली,विकास रायकवार,रोशन रायकवार,नरेश रायकवार सहित प्रमुख जनों की मौजूदगी रही।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel