Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

बकरा ईद को त्यौहार लेकर उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक संपन्न

Published on: 10-06-2024

विजय वर्मा (मण्डल क्राइम संवाददाता उन्नाव यू.पी)
पाटन उन्नाव। बकरा ईद के त्यौहार को लेकर थाना बिहार में मजहबी लोगों व उलमाओं के साथ पीस कमेटी की बैठक उप जिला अधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई इस मौके पर त्योहार को शांतपूर्ण ढंग से मनाए जाने की अपील की तथा कुर्बानी को नियम पूर्वक किए जाने की बात कही।

थाना बिहार में रविवार को बकरा ईद के त्यौहार को लेकर संबद्ध लोगों का उलमाओं के साथ  पीस कमेटी की बैठक उप जिला अधिकारी क्षितिज कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में आए हुए लोगों को संबोधित करते हुए उप जिला अधिकारी ने त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाए जाने की अपील की वही कुर्बानी को लेकर शासन द्वारा दिए गए निर्देशों का अनुपान करने की बात कही तथा बताया गया कि कुर्बानी के अवशेषों को इधर-उधर न फेंक कर घर में ही गड्ढा खोदकर दफनाए जाने की बात कही गई। बैठक में मौजूद क्षेत्राधिकार बीघापुर माया राय ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आए हुए लोगों से अपील  की और कहां की यदि कहीं कोई समस्या आती है तो वह मुझे सूचित करें समस्या का निदान तत्काल किया जाएगा थाना प्रभारी शिव प्रकाश पांडे ने सभी को अपना मोबाइल नंबर दिया। वैसे जानकारी के अनुसार बिहार थाना क्षेत्र के अंतर्गत 10 स्थान पर ईद की नमाज अदा की जाती है जिसमें आठ स्थानों पर ईदगाह तथा दो स्थानों पर मस्जिदों में यह नमाज होती है कुर्बानी की जानकारी देते हुए कस्बा बिहार के मस्जिद मोहम्मद रिजवान ने बताया की कुर्बानी का यह सिलसिला अनवर तीन दिन तक चलता है जो परंपरागत तरीके से निभाया जाएगा। 
इस मौके पर क्षेत्र के मोहम्मद रिजवान मस्जिद अलमगीरी रईस खान सलीम खान प्रधान मथुरा सुनील कुमार यादव श्री राम परसंडा शिबू खान मोहम्मद अनीस बाबू खान वकील खान वारिस खान मोहम्मद जाकिर रजा शाहिद बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel