Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

संपत्ति को लेकर दो पक्षो में चले लाठी डंडे मुकदमा दर्ज

Published on: 10-06-2024

विजय वर्मा(मण्डल क्राइम संवाददाता उन्नाव (यूपी)
पाटन उन्नाव। संपत्ति को लेकर दो पक्षों में गाली गलौज के बाद हुई मारपीट मैं लाठी डंडा चले मारपीट की इस घटना में दोनों पक्षों को गंभीर चोटें आई हैं घटना की शिकायत पर पुलिस ने दोनों पक्षों का डॉक्टरी करा कर मारपीट की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

बिहार थाना क्षेत्र के अंतर्गत कस्बा भगवंत नगर में संपत्ति को लेकर मामा व भांजे के बीच चल रहे विवाद के चलते शनिवार की रात दोनों पक्षों में मारपीट हो गई मारपीट की इस घटना में दोनों लोगों को गंभीर चोटे आई हैं। घटना की शिकायत दीपक कुमार पुत्र सुबोध कुमार वर्मा ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि संपत्ति को लेकर मामा व मेरे बीच न्यायालय में मुकदमा चल रहा है बावजूद इसके मामा राघवेंद्र पुत्र दिनेश द्वारा जबरिया संपत्ति पर कब्जा किया जा रहा है मामा राघवेंद्र ने भी दीपक कुमार सहित अन्य लोगों को पारिवारिक संपत्ति में दखल देने को लेकर शिकायत की है। मिली जानकारी के अनुसार नानी लौग श्री ने अपने नाती दीपक कुमार के नाम कुछ दिन पूर्व अपनी संपत्ति की रजिस्टर्ड वसीहत कर दी थी जिसका मामा राघवेंद्र विरोध कर रहा है इसी बात को लेकर न्यायालय में वाद चल रहा है।

गत शनिवार को उक्त संपत्ति को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई मारपीट की इस घटना में दोनों पक्षों को चोटे आई घटना की शिकायत पर पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर मारपीट की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर कानूनी कार्यवाही की है। इस संबंध इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी शिव प्रकाश पांडे ने बताया कि मामला न्यायालय का है मारपीट की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर कानूनी कार्यवाही की गई है।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel