Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

फ्लैक्स फाड़े जाने पर भाजपा नेता विकास यादव ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए पुलिस अधीक्षक को पत्र सौंपकर फ्लैक्स फाड़ने वालों पर कड़ी कार्यवाही किये जाने की माँग

Follow

Published on: 14-06-2024

केन्द्रीयमंत्रीद्वय डाॅ0 वीरेन्द्र कुमार एवं श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया के केबिनेट मंत्री बनने पर भाजपा द्वारा नगर में लगाये गये बैनर फ्लैक्स फाड़े जाने पर भाजपा नेता विकास यादव ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए पुलिस अधीक्षक को पत्र सौंपकर फ्लैक्स फाड़ने वालों पर कड़ी कार्यवाही किये जाने की माँग की है। श्री यादव द्वारा पुलिस अधीक्षक को दिये पत्र में बताया कि क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद व केन्द्रीय मंत्री डाॅ0 वीरेन्द्र कुमारएवं केन्द्रीयमंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा केन्द्र सरकार के मंत्रीमण्डल में केबिनेट मंत्री पद की शपथ लेने पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मंत्रीद्वय को नगर में कई स्थानों पर फ्लैक्स के माध्यम से शुभकामनायें प्रेषित की हैं। इसी तारतम्य में 11 जून 2024 को कलेक्ट्रट कार्यालय पर भी फ्लैक्स लगाया गया है, परन्तु किसी असामाजिक तत्व द्वारा इसे फाड़ दिया गया है जबकि इसमें मंत्रीद्वय के अलावा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी जी, प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय डाॅ0 मोहन यादव जी सहित देश-प्रदेश से लेकर क्षेत्रीय राजनेताओं के फोटो लगे हुए हैं। इस प्रकार की फ्लैक्स फाड़े जाने की घटना से पार्टी कार्यकर्ताओं एवं भाजपा के प्रति आस्था रखने वाले आमजनों में भारी रोष व्याप्त है और इस प्रकार के कृत्य को भारतीय जनता पार्टी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं करेगी। श्री यादव ने माँग की है कि मामले की जाँच कराकर दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की जाये ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति पर अंकुश लग सके।

   

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel