Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

डॉ० संदीप के मुख्य आतिथ्य में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा कलश यात्रा के साथ प्रारंभ

Published on: 14-06-2024

झांसी। जनपद के फूटा चोपड़ा के पास स्थित कालीबाड़ी में संगीत में विशाल श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ गणेश पूजन एवं कलश यात्रा के साथ हुआ। इस कलश यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी डॉ० संदीप सरावगी उपस्थित रहे। सर्वप्रथम भगवान श्री गणेश का पूजन अर्चन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई तत्पश्चात मुख्य अतिथि का माल्यार्पण एवं तिलक कर कलश यात्रा को हरी झंडी दिखाई गई। इस कलश यात्रा में सैकड़ो की संख्या में महिलाएं कलश लेकर शोभायात्रा की अगुवाई कर रही थी जिसके पीछे डीजे ढोल के साथ बग्गी पर विराजमान वृंदावन धाम से पधारे भागवत कथा वाचक बालमुकुंद जी महाराज यात्रा की शोभा बढ़ा रहे थे। मुख्य अतिथि के साथ कथा परीक्षित पिंकी और अरविंद सोनी भक्तजनों का उत्साहवर्धन करते हुए शोभायात्रा में चल रहे थे। यह कथा 20 जून को विशाल भंडारे के साथ समाप्त होगी जिसमें वृंदावन धाम से आए बालमुकुंद जी महाराज भागवत कथा के ज्ञान से श्रोतागणों को आच्छादित करेंगे। इस शोभायात्रा के अवसर पर कथा परीक्षित परिवार से रजनी सोनी, केदारनाथ सोनी, किरन सोनी, मुकेश सोनी, मोहनी सोनी, जीतेन्द्र सोनी, प्रीति सोनी, बृजेश सोनी, सूरजपाल, दीपक पाल, हरेंद्र सक्सेना प्रमोद साहू, नीरज तिवारी, संस्कार रावत, बलवीर रावत के साथ संघर्ष सेवा समिति से अरुण पांचाल, आशीष विश्वकर्मा, बसंत गुप्ता, सुशांत गेंड़ा, राकेश अहिरवार, मास्टर मुन्नालाल, कमल मेहता, संदीप नामदेव, अनुज सिंह, भूपेंद्र यादव सहित सैकड़ों भक्तजन उपस्थित रहे।

डॉ० संदीप के मुख्य आतिथ्य में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा कलश यात्रा के साथ प्रारंभ

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel