Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

केजीबीवी में नामांकन हेतु जिला स्तरीय समिति की बैठक, विधायक घाटशिला समेत अन्य विधायकगण के प्रतिनिधि हुए शामिल

Follow

Published on: 14-06-2024

जमशेदपुर (झारखंड)। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में नामांकन हेतु जिला स्तरीय समिति की बैठक समाहरणालय सभागार में आयोजित की गई। इस मौके पर माननीय विधायक घाटशिला श्री रामदास सोरेन समेत अन्य विधायकगण के प्रतिनिधि, उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, बालिका शिक्षा प्रभारी, सभी केजीबीवी की वार्डन, सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी शामिल हुए।

जिला स्तरीय बैठक में वर्ग 6 के 750 खाली सीटों के विरुद्ध नामांकन हेतु सूची का अनुमोदन किया गया। वहीं वर्ग 7 के 17 और वर्ग 8 के 22
एवं वर्ग 9 के 20 रिक्ति के विरुद्ध नामांकन की सूची का अनुमोदन समिति द्वारा किया गया।

809 नामांकन हेतु रिक्त सीटों के लिए 3386 आवेदन प्राप्त हुए थे जिसकी स्क्रूटनी प्रखंड स्तरीय समिति के द्वारा की गई एवं अनुशंसित सूची जिला समिति को उपलब्ध कराई गई थी, जिसका अनुमोदन जिला स्तरीय समिति द्वारा दिया गया । कुल चयनित बच्चों में एसटी 539, एससी SC 49, ओबीसी 189, पीवीटीजी 82, अनाथ 37, एकल अभिभावक 299, फोकस एरिया के 59 तथा 10 दिव्यांग शामिल हैं।

समिति द्वारा 5 दिनों के अंदर नामांकन की प्रक्रिया पूर्ण करने का निर्देश दिया गया । सभी विद्यालयों में दिनांक 22 को प्रवेश उत्सव मनाने का निर्देश दिया गया जिसमें सभी नव नामांकित बालिकाएं एवं उनके अभिभावकों को बुलाकर शिक्षा के महत्व पर जागरूक किया जाना है।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel