Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ कर मनाया गंगा दशहरा

Published on: 16-06-2024

यज्ञ आचार्य पंडित मदन गोपाल दुबे ने कहा कि आज के ही दिन परम पूज्य गुरुदेव ने 1990 में गायत्री जयंती पर स्थूल शरीर छोड़कर सूक्ष्म शरीर में प्रवेश किया था ।

प्रथम दिवस मनमोहन साधना कक्ष में सूर्योदय से सूर्यास्त तक जप हुआ।

यज्ञ आचार्य पंडित मदन गोपाल दुबे ने कहा कि आज के ही दिन परम पूज्य गुरुदेव ने 1990 में गायत्री जयंती पर स्थूल शरीर छोड़कर सूक्ष्म शरीर में प्रवेश किया था ।
हटा। गायत्री शक्तिपीठ में मां गंगा एवं मां गायत्री के अवतरण दिवस गंगा दशहरा पर दो दिवसीय कार्यक्रम हुआ। प्रथम दिवस मनमोहन साधना कक्ष में सूर्योदय से सूर्यास्त तक जप हुआ। द्वितीय दिवस रविवार को प्रातः 5 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के माध्यम से दो पारियों में परिजनों ने यज्ञ भगवान को अपनी आहुतियां प्रदान की। शक्तिपीठ में स्थापित स्मारकों प्रखर प्रज्ञा एवं सजल श्रद्धा का विशेष पूजन किया गया ।

यज्ञ आचार्य पंडित मदन गोपाल दुबे ने कहा कि आज के ही दिन परम पूज्य गुरुदेव ने 1990 में गायत्री जयंती पर स्थूल शरीर छोड़कर सूक्ष्म शरीर में प्रवेश किया था ।उन्होंने जल संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हम सभी को जल का संरक्षण करना चाहिए। जल है तो कल है।डा सी एल नेमा ने कहा कि पतित पावनी मां गंगा के जल के स्नान से 10 प्रकार के पापों से मुक्ति मिलती है। हमें गंगा दशहरा पर संकल्प लेना चाहिए कि हम कम से कम एक माला गायत्री मंत्र की अवश्य करें। यज्ञ में मां गंगा एवं 24 प्रकार की गायत्री की विशेष आहुतियां दी। यज्ञ के दौरान गायत्री परिजन हरिनारायण नेमा का 72 वा जन्म दिवस दीप प्रज्वलन के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पं रामकिशोर दुबे, रमेश श्रीवास्तव, जगदीश बरसैया, हरिनारायण चौरसिया, सुशील सेलट के अलावा ग्रामीण क्षेत्र से आये अनेक परिजनों की उपस्थिति रही।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel