Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने सरायकेला-खरसावां जिला के राजनगर प्रखंड स्थित मतकमबेड़ा ग्राम में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास एवं लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का किया वितरण

Follow

Published on: 16-06-2024

मुख्यमंत्री ने आयोजित समारोह में लगभग 16709.805 लाख रुपए की 160 योजनाओं का शिलान्यास और 7000.759 लाख रुपए योजनाओं का किया उद्घाटन, लाभुकों के बीच लगभग 54 करोड़ 42 लाख 46 हज़ार 498 रुपए की बांटी परिसंपत्ति

मुख्यमंत्री ने कहा – राजनगर में कभी सुखाड़ की स्थिति उपन्न नहीं होगी, 12 महीने हर खेत में होगा पानी

मुख्यमंत्री बोले – बुनियादी ढांचे को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता, सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक व्यवस्था को कर रहे मजबूत

मुख्यमंत्री ने कहा- राज्य सरकार जल्द घरेलू उपभोक्ताओं को नि:शुल्क 200 यूनिट बिजली प्रदान करने जा रही

अबुआ आवास योजना के माध्यम से हर गरीब का होगा अपना आशियाना, आवास आवंटन में गड़बड़ी पाए जाने पर होगी कार्रवाई

घर-घर पहुंच रही सरकार की योजनाएं, 24 घंटे हर पंचायत में मुहैया होंगी दवाइयां

जमशेदपुर (झारखंड)। मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन आज सरायकेला-खरसावां जिला के राजनगर प्रखंड स्थित मतकमबेड़ा ग्राम में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास एवं लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का किया वितरण कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद ग्राम मतकमबेड़ा गांव को आदर्श गांव बनाएंगे। हमारे युवा वर्ग घर, समाज और राज्य के विकास में महत्वपूर्ण कड़ी हैं।

आज मैं यहां के युवा वर्ग से अपील करता हूं कि वे नशा पान से दूर रहें। नशा मुक्त समाज का निर्माण हम सभी की नैतिक जिम्मेवारी है। नशा नाश का कारण बनता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार आपकी आशा, आकांक्षा और विश्वास पर खरा उतारने का हरसंभव प्रयास कर रही है। जनहित से जुड़े कार्य निरंतर किए जा रहे हैं।

सरकार की कल्याणकारी योजनाएं धरातल पर उतरे, इसके लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। अब राज्य के किसान भाइयों के खेत में सालभर पानी होगा। सालों भर खेत-खलियान हरा भरा रहेगा। अब राज्य के किसान भाई वर्ष में तीन बार फसल उपजा सकें, इस निमित्त कई बड़ी सिंचाई परियोजनाओं का कार्य प्रगति पर है।

बुनियादी व्यवस्था को मजबूत करना प्राथमिकता

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम जल्द ही बुनियादी व्यवस्था को मजबूत करेंगे और झारखंड प्रदेश को अग्रणी राज्यों में शामिल करेंगे। अब प्रदेश के हर पंचायत में ऐसी व्यवस्था लागू करने जा रहे हैं, जहां 24 घंटे दवाइयां उपलब्ध होगी।

पढ़ाई में पैसा नहीं बनेगी बाधा, बच्चों को गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना से करेंगे मदद

मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन ने कहा कि राज्य के आदिवासी, दलित, मजदूर, किसान, अल्पसंख्यक सहित सभी वर्ग-समुदाय के बच्चे-बच्चियों को गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ हमारी सरकार दे रही है। अब हमारे बच्चों की पढ़ाई पैसों के कारण नहीं रुकेगी। हमारी सरकार शिक्षा व्यवस्था को निरंतर सुदृढ़ करने हेतु प्रयासरत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षित समाज से ही विकसित राज्य का निर्माण किया जा सकेगा।

182 योजनाओं की मिली सौगात

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर लाभुकों के बीच करीब 54 करोड़ 42 लाख 46 हज़ार 498 रुपए की परिसंपत्ति का वितरण किया एवं 182 योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास किया। जहां 7000.759 लाख रुपये की 22 योजनाओं का उद्घाटन संपन्न हुआ । वहीं, 16709.805 लाख रूपए की लागत से 160 योजनाओं की आधारशिला रखी।

इस अवसर पर मंत्री श्री सत्यानंद भोक्ता, मंत्री श्री दीपक बिरुआ, आयुक्त कोल्हान प्रमंडल श्री हरि प्रसाद केसरी, जिला परिषद अध्यक्ष श्री सोनाराम बोदरा एवं जिले के उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक समेत तमाम पदाधिकारीगण मौजूद थे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel