Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

पुलिस में शिकायत करने पर किसानों मिल रही धमकी,,हरितका कंपनी द्वारा क्षेत्र में अशिक्षित आदिवासी किसानों के साथ धोखाधड़ी,

Published on: 17-06-2024

रिपोर्ट- शरद सोनी मडियादो,

परेशानमडियादो – रजपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत हरितका ग्रुप द्वारा क्षेत्रीय आदिवासी किसानों के यहां भारी राशि बसूलकर सोलर पैनल लगाए गए थे।

ग्रामीणों के साथ धोखाधड़ी का खेल खेला जा रहा

सेवा में कमी मिलने पर किसान लामबंद हुए और पुलिस में आवेदन देकर एनजीओ खिलाफ कार्यवाही की मांग करने लगे। पुलिस में शिकायत करने पर हरित्का ग्रुप के कर्मी नाराज हो गए और शिकायतकर्ता के घर जाकर धमका रहे है। जानकारी के अनुसार बापू आदिवासी , गोतम आदिवासी , शंकर रजक सहित दो दर्जन से अधिक लोगो के यहां निजी एनजीओ हारितका द्वारा सोलर पैनल लगाए गए। इन में किसी किसान से 80 हजार तो किसी से एक लाख 20 हजार रुपए लिए गए।

इन किसानों को इस राशि की एवज में बोर, सोलर पैनल सहित अन्य सामग्री दी जानी थी। लेकिन ग्रुप द्वारा सोलर पैनल देने के बाद पौधा रोपण कराया गया। पानी के कमी के चलते पौधा सूख गए तो हरितका कंपनी के अधिकारी नाराज हो गए और किसानों से सोलर पैनल सहित अन्य सामान वापस मागने लगे। किसानों को धोखाधडी का अहसास हुए तो पुलिस में शिकायत की। गौतम आदिवासी ने बताया की कंपनी के दो लोग आए थे जो शिकायत वापस करने का दबाव बना रहे थे। इसी तरह भरत रजक ने बताया की पौधा सूखने से नाराज कंपनी के लोग सोलर पैनल वापस ले जाने की बात कह रहे है जबकि उससे कंपनी लाखो रुपए ले चुकी है।

इसी तरह सुखलाल आदिवासी किसान ने बताया की हरितका कंपनी के कर्मचारी संदीप खरे और अन्य ने उससे 6 माह पहले 35 हजार नगद रुपए ले चुके और कोई सामान नहीं मिला। वही इस संबंध में थाना प्रभारी रजपुरा धर्मेंद्र गुर्जर ने बताया की दिए गए आवेदन पर जांच जारी है। शिकायत कर्ताओ को कोई अगर शिकायत वापस लेने के लिए दबाव बना रहा है तो शिकायत मिलने पर भी कार्यवाही की जाएगी।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel