Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

मादक पदार्थों के विरुद्ध जिले में व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा जागरूकता कार्यक्रम

Follow

Published on: 18-06-2024

जिला उपायुक्त के निर्देशानुसार अंतर्विभागीय समन्वय हेतु बैठक आयोजित, कार्ययोजना पर हुई चर्चा

जमशेदपुर (झारखंड)। जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार 19 जून से 26 जून 2024 तक मादक पदार्थों के विरुद्ध जिले में जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाएगा। अभियान के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए समाहरणालय सभागार में उप विकास आयुक श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में अंतरविभागीय समन्वय हेतु बैठक हुई।

निषिद्ध मादक पदार्थों का दुरुपयोग को कम करने, इसके व्यपार मे संलिप्त तस्करों तथा उपयोकर्ताओं के विरुद्ध सख़्त कानूनी कारवाई के साथ-साथ समाज को, विशेषकर किशोर तथा युवा वर्ग को इसके दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित राज्यव्यापी जागरूकता कार्यक्रम जिले में भी संचालित किया जा रहा है।

उप-विकास आयुक्त ने कहा कि प्रभावी परिणाम के लिए मादक पदार्थों के खिलाफ सभी विभागों एवं एजेन्सियों को आपसी समन्वय बनाकर जागरूकता अभियान संचालित करने की आवश्यकता है, जिसके तहत जिला प्रशासन सहित गैर सरकारी संस्थानों, जेएसएलपीएस की महिला संगठनों, पंचायती राज संस्थाओं, शैक्षणिक संस्थाओं को अपने-अपने स्तर से कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया गया।

जागरूकता अभियान के दौरान ग्राम स्तर पर चौपाल आयोजित करने, जिला एवं प्रखंड स्तर पर कार्यशाला, विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम जिसमें बाजार-हाट आदि में नुक्कड़ नाटक, जागरूकता कार्यक्रम सहित विद्यालय स्तर पर क्विज व निबंध लेखन प्रतियोगिता, प्रभात फेरी, साइकिल रैली, शपथ पाठ आदि गतिविधियां संचालित की जाएगी।

बैठक में सिविल सर्जन, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, डीपीएम जेएसएलपीएस आदि मौजूद थे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel