Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

संस्था सखियों द्वारा वीरांगना महारानी लक्ष्मी बाई बलिदान दिवस श्रद्धा सुमन समर्पण संग श्रद्धा दीप प्रज्वलन 2024 का जन मानस द्वारा एकजुट भव्य आयोजन

Published on: 19-06-2024


झांसी( उजेन्द्र पटेल)-सामाजिक संस्था नवप्रभात के तत्वाधान में वीर भूमि झांसी के सभी आयु वर्ग के जनसमूह के सहयोग से जन जन के ह्रदय पटल पर झांसी की वीरता से परिपूर्ण साहसिक शौर्य गाथा स्पंदित वाली अद्वितीय अनुपम ओजस्वी आभा की स्वामिनी वीरांगना महारानी लक्ष्मी बाई के प्रेरणादायी बलिदान दिवस 18 जून के अवसर पर सामाजिक संस्था नव-प्रभात के महानगर प्रबुद्ध प्रकोष्ठ, महिला प्रकोष्ठ कृति महिला हेल्पलाइन “वेदना एक दर्द”/ जनसंदेश समूह एवं फ्रेंड्स क्रिएटिविटी क्लब समूह के सभी सम्मानित सदस्य गण व मातृशक्ति सदस्याएं वीरांगना महारानी लक्ष्मी बाई पार्क में एकजुट हुए एवं वीरभूमि झांसी की साहसी पराक्रमी वीरांगना मनु छबीली रानी मणिकर्णिका के वीरता पूर्ण संस्मरण को याद करते हुए वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा के समक्ष श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए श्रद्धा दीपदान के 2 दीप जलाए गए कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था महिला प्रकोष्ठ कृति राष्ट्रीय अध्यक्ष रूपम अग्रवाल एवं महासचिव प्रिया अवस्थी ने कीसंस्था महिला सदस्यों ने एकजुट होकर वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा के समक्ष वीरांगना शौर्य यात्रा निकालकर वीर रानी अमर रहे…!!! अमर रहे…!!! का विजय उद्घोष कर नारी अंतर्मन की शक्ति को हृदय पटल पर स्पंदित किया एवं सभी भारतीय राष्ट्रवासियो से अपने घरों की मासूम बेटियो,बहनों को वीरांगना की भांति साहसी और पराक्रमी बनने के संस्कार देकर अपराधमुक्त भारतीय राष्ट्र की स्वर्णिम गाथा को पुनः जीवंत करने का भाव भरा संकल्प लेने का आह्वान कियाबलिदान दिवस के अवसर पर संस्था सदस्यों ने एकजुट होकर वीरभूमि झांसी सहित संपूर्ण भारतीय राष्ट्र के अलग अलग प्रांत राज्यों के समस्त प्रबुद्ध जन, मातृशक्ति,एवं युवा बंधुओं से वीरांगना महारानी लक्ष्मी बाई के बलिदान दिवस के अवसर पर अपने अपने घरों पर,मुहल्ले में,मंदिर, मस्जिद,चर्च एवं गुरुद्वारे पर वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई को श्रद्धा सुमन अर्पित किए जाने एवं घर के बाहर दो दीप श्रद्धा सुमन के जलाए जाने का भाव भरा आह्वान किया बुंदेले हरबोलों के मुंह वीर भूमि झांसी की हमने सुनी कहानी थीवीर साहसी परम प्रतापी रानी लक्ष्मी- बाई जन जन के जीवन उत्कृष्टता की अभिलाषी थीचमक उठी सन 57 में वह तलवार पुरानी थीअद्भुत साहस शौर्य पराक्रम का रखकर आत्मभाव मनु छबीली नारी गौरव की सहगामी थीबलिदान दिवस कार्यक्रम का संचालन अनुशासन संयोजिका अर्चना अग्रवाल ने कियाअंत में संस्था अनुशासन निगरानी प्रभारी सौरभ अवस्थी ने सभी गणमान्य अतिथियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त कियाबलिदान दिवस कार्यक्रम में,रूपम अग्रवाल, अर्चना अग्रवाल, कविता गुप्ता,प्रिया अवस्थी सौरभ अवस्थी स्वाति राठौर, शिमला साहू ,कुसुम कैथवास, नम्रता गुप्ता रुचि निगम, मुन्नी सोनी एवं प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष सभी सम्मानित वरिष्ठ सखियों एवं मीडिया बन्धुओ का विशेष सहयोग एवं योगदान सराहनीय रहा।

संस्था सखियों द्वारा वीरांगना महारानी लक्ष्मी बाई बलिदान दिवस श्रद्धा सुमन समर्पण संग श्रद्धा दीप प्रज्वलन 2024 का जन मानस द्वारा एकजुट भव्य आयोजन

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel