Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

विश्व जनसंख्या दिवस पर कार्यशाला का आयोजन, उप विकास आयुक्त हुए शामिल

Follow

Published on: 20-06-2024

बोले- जनसंख्या नियंत्रण के लिए परिवार नियोजन सर्वोत्तम तरीका

जमशेदपुर (झारखंड)। समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में विश्व जनसंख्या दिवस के मौके पर कार्यशाला आयोजित किया गया जिसमे परिवार नियोजन कार्यक्रम को जिला में सुचारू रूप से संचालित करने पर चर्चा की गई। कार्यशाला में शामिल मुख्य अतिथि उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार ने बढ़ती जनसंख्या पर प्रभावी कार्ययोजना के रूप में परिवार नियोजन को महत्वपूर्ण बताया।

उप विकास आयुक्त ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण के लिए परिवार नियोजन सर्वोत्तम तरीका है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से छोटा परिवार सुखी परिवार के तहत परिवार नियोजन कार्यक्रम वर्षो से चलाया जा रहा है। जिसके माध्यम से शिविर लगाकर बंध्याकरण एवं नसबंदी कर जनसंख्या को नियंत्रित करने के लिए लोगों को प्रेरित किया जाता है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों को प्रखण्ड एवं पंचायत स्तर पर शिविर लगाकर परिवार नियोजन के प्रति लोगों को जागरूक करने को कहा।

उन्होंने विभाग द्वारा निर्धारित लक्ष्य को पूर्ण करने का निर्देश दिया। जून- जुलाई माह में परिवार नियोजन सम्बन्धी कार्यक्रम जिला में चलाये जाएंगे। ऐसे में परिवार नियोजन के उपायों को अपना कर जनसंख्या संतुलन को बनाए रखा जा सकता है तथा स्वस्थ्य झारखंड सुखी झारखंड की परिकल्पना को साकार किया जा सकता है।

कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ जुझार माझी, उपाधीक्षक सदर अस्पताल, सभी एमओआईसी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी समेत अन्य सम्बन्धित उपस्थित थे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel