Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

झांसी-मॉडर्न ग्रुप इंस्टीट्यूशंस में मनाया गया अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस

Published on: 21-06-2024


झांसी ( उजेन्द्र पटेल)-आज दिनांक 21/06/2024 को मॉडर्न ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। जिसमें मॉडर्न महाविद्यालय, मॉडर्न कॉलेज, मॉडर्न कॉलेज आफ फार्मेसी एंव कमला मॉडर्न नर्सिग इंस्टीट्यूट ने संयुक्त रूप से सहभाग किया। कार्यक्रम के आरम्भ में छात्र-छात्राओं को प्रवक्ता हृदयेश विश्वकर्मा ने योग के महत्व के बारे में विस्तार से बताया और विभिन्न योगाभ्यास करवाकर उनके लाभ भी बताये। योगा आसनों में सूर्य नमस्कार, पद्मासन, उष्टासन, धनुरासन, त्रिकोणासन, भुजंगासन, बज्रासन, गौमुखासन, अनुलोम-विलोम आदि का अभ्यास कराया गया और छात्र-छात्राओं को योग की क्रिया, अभ्यास, नियम, के बारे में बारीकी से समझाया गया। जिससे छात्र-छात्रायें अपने जीवन में नियमित रूप से योगाभ्यास कर सकें। संस्था के फाउण्डर चेयरमैन कैप्टन अरविन्द विश्वनाथन जी ने अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर छात्रों की अधिक से अधिक सहभागिता के लिए प्रोत्साहित करते हुये कहा कि जो छात्र-छात्रायें नियमित रूप से योगाअभ्यास करते हैं वे सदा निरोगी एवं स्वस्थ रहते हैं और उनमें उर्जा का संचार बना रहता हैं। इसी मूल भाव के साथ फाउण्डर चेयरपर्सन श्रीमती शान्ति विश्वनाथन, चेयरमैन डॉ0 रोहिन विश्वनाथन, वाइस चेयरपर्सन श्रीमती अंशिता विश्वनाथन, मैनेजिंग डायरेक्टर श्री अपूर्व शुक्ला एवं सचिव श्रीमती रत्ना शुक्ला ने भी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित किया। मॉडर्न कॉलेज प्राचार्य डा0 असद अहमद, मॉडर्न महाविद्यालय प्राचार्य श्री नरेन्द्र त्रिपाठी, कमला मॉडर्न नर्सिग इंस्टीट्यूट प्राचार्य डा0 रोबिन जोसफ, मॉडर्न कॉलेज आॅफ फार्मेसी डा0 ईसब पालीवाल द्वारा छात्र-छात्रायें अपने जीवन में योग को अधिक से अधिक अपनायें के दृष्टिकोण से समय समय पर छात्र-छात्रायों को इस तरह के कार्यक्रमों के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। इस अवसर पर प्रवक्ता अभिषेक पुरोहित, हर्षवर्धन, हृदयेश विश्वकर्मा, सुरेन्द्र विश्वकर्मा, आशीष सोनी, अतुल पटैरिया, सुभाष यादव, श्रीमती इन्दिरा मिश्रा, निधि श्रीवास्तव, दीक्षा तिवारी, करिश्मा अग्रवाल, चन्द्रशेखर विश्वकर्मा, राजकुमार गौतम, नितांशु शुक्ला, राजकुमार आर्या, अभय सिंह, सुनील रायकवार, केशव गौतम आदि समस्त शिक्षक एंव कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन प्रवक्ता हर्षवर्धन एवं संचालन प्रवक्ता हृदयेश विश्वकर्मा ने किया। कार्यक्रम के अन्त में प्रवक्ता अतुल पटैरिया ने सभी का आभार किया।

झांसी-मॉडर्न ग्रुप इंस्टीट्यूशंस में मनाया गया अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel