Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

प्रत्येक आत्मा के भीतर केवल ज्ञान रूपी सूर्य शक्ति के रूप में विद्यमान हैआचार्य श्री समयसागर जी महाराज

Published on: 24-06-2024


कुंडलपुर दमोह। सुप्रसिद्ध सिद्ध क्षेत्र कुंडलपुर में युग श्रेष्ठ संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य विद्या शिरोमणि पूज्य आचार्य श्री समयसागर जी महाराज ने मंगल प्रवचन देते हुए कहा सूर्य के पास धरती को प्रकाशित करने की क्षमता है अपनी किरणों के माध्यम से पूरे विश्व को प्रकाशित करता है। प्रकाशित करने की योग्यता उसके पास है और इस धरती से काफी दूर है हजारों नहीं लाखों किलोमीटर ।इसके उपरांत भी

एक छोटा सा बादल का टुकड़ा उसके सामने आ जाए फिर प्रकाश अवरूद्ध हो जाता है किरणें धरती तक नहीं पहुंच पाती। चारों ओर यदि मान लो घटाएं छाई हैं तो कैसा लगता है ऐसा लगता है जैसे शाम होने को है और इतनी दूर से अपनी किरणों के माध्यम से भी कमल को खिला देता है

किंतु व्यवधान उपस्थित हो जाता है उसकी क्षमता भी समाप्त जैसे हो जाती है। उसी प्रकार प्रत्येक आत्मा के भीतर केवल ज्ञान रूपी सूर्य शक्ति के रूप में विद्यमान है और उसको उद्धघाटित करने के लिए बार-बार प्रयास किया गया है ।किंतु उस केवल ज्ञान रूपी ज्योति से भी ऐसी कोई अपूर्व शक्ति है जिस शक्ति के माध्यम से वह केवल ज्ञान नष्ट हुआ है ऐसा आगमकार का कहना है ।किंतु वह शक्ति तो है शक्ति कहीं गई नहीं है। दो प्रकार की शक्ति हुआ करती है।एक वैभागिक शक्ति एक स्वाभाविक शक्ति किंतु इन दोनों की अभिव्यक्ति एक साथ संभव नहीं दिन रहेगा तो रात नहीं रहेगी रात रहेगी तो दिन संभव नहीं दोनों स्वअनुवशता दोष इसे बोलते एक साथ देखना चाहे तो संभव नहीं । उसी प्रकार मोह का अंधकार छाया हुआ है और उस अंधकार के सद्भाव में केवल ज्ञान रूपी ज्योति प्रकट नहीं हो सकती है और उस केवलज्ञान को प्रकट करने के लिए बार-बार यह संसारी प्राणी प्रयत्न करता है किंतु अभी तक सफल नहीं हुआ। उसका प्रयत्न उसका पुरुषार्थ फिर कब सफल होगा महाराज संभावना है कि नहीं संभावना तो है यदि वह भव्य है तो निश्चित रूप से उदघाटित होगी। लेकिन एक और विषय आगम के आधार से आपके सामने रख रहा हूं कि ऐसी भी जीव है दूरन्दून भव्य की बात नहीं कर रहा हूं वह तो है ही अभव्य तो जाएंगे नहीं दूरन्दून भव्य को मुक्ति नहीं मिलेगी ।किंतु ऐसे भी अनंत भव्य जीव हैं उनके लिए भी भविष्य में मुक्ति मिल सकती है क्या? प्रश्न है ? अनंतानंत भव्य जीव हैं जिनके पास रत्नत्रय को उपलब्ध करने की क्षमता विद्यमान है उसके बाद भी क्योंकि संसार का अंत जो होता है वह व्यक्तिगत संसार का अंत हो सकता है किंतु नाना जीवन के अपेक्षा से संसार का अंत नहीं हो सकता ।भविष्य में अनंत काल में ऐसे भी जीव उपलब्ध रहेंगे जो भव्य होकर भी मोक्ष को प्राप्त नहीं कर पा रहे हैं। एक जीव की अपेक्षा से तो संभव है किंतु नाना जीव की अपेक्षा अनंतानंत जीव है। भव्य जीव उनका यदि अभाव हो जाएगा तो संभव नहीं क्योंकि मोक्ष मार्ग भी अनादि अनिधन है और संसार मार्ग भी अनादि अनिधन है। संसार समाप्त नहीं होगा और श्रद्धान का विषय आपके सामने रख दूं आपको आश्चर्य होगा ऐसा नेमीचंद सिद्धांत चक्रवर्ती ने गोमटसार में उल्लेख किया है।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel