Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

बारिश के मौसम में यदि आप बिजली के भरोसे हैं तो हो जाएं सावधान!

Published on: 27-06-2024

शमसुलहक़ ख़ान की रिपोर्ट

बारिश के मौसम में यदि आप बिजली के भरोसे हैं तो हो जाएं सावधान!

जरा सा हवा और जरा सी बारिश में लड़खड़ा जाती है बिजली सप्लाई..

यदि तार और खंभे सब बदल दिए गए हैं तो क्यों जरा सी बारिश और हवा में हो जाता है ब्रेकडाउन..

बस्ती 27 जून 24.
इस बारिश में यदि आप बिजली के भरोसे रह रहे हैं और यह सोच रहे हैं कि सरकार के दावे के अनुरूप बिजली विभाग द्वारा 24 घंटा सप्लाई दी जा रही है तो आप इस पर जरूर विश्वास कर सकते हैं कि 24 घंटे नहीं तो 20 से 22 घंटे बिजली आपको मिल रही होगी | यह अलग बात है कि लोकल फाल्ट के नाम पर भी दो से चार घंटे बिजली की कटौती होगी |
लेकिन अगर आप यह सोच रहे हैं कि ऐसे ही बारिश के समय बिजली मिलती रहेगी तो आप सावधान हो जाएं और घर में रोशनी के लिए कुछ अल्टरनेटिव व्यवस्था जरूर रखें |
क्योंकि बरसात की शुरुआत में ही दो दिन जो बारिश हुयी उसमें जब बिजली गई तो 20 से लेकर 24 घंटे बाद ही सप्लाई बहाल हो पाई |
कागज में बिजली के तार से लेकर खंभे तक सब कुछ बदल दिए गए हैं, खाबो को लगाने पहले कंक्रीट की बढ़िया व्यवस्था कर दी गई है परंतु या हकीकत से कोसों दूर की बात है |
जरा सा तेज हवा चलने पर या फिर बारिश की चार बूंद गिरने पर यदि बिजली सप्लाई इस तरह लड़खड़ा जा रही है और कितनी जगह पर फाल्ट हो जा रहे हैं कि उसे ढूंढने और बनाने में 16 से 24 घंटे का समय लग जा रहा है |
अब यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि अभी जबकि बारिश की शुरुआत है और 2 दिन मात्र दो से तीन घंटे बारिश हुई उसमें बिजली व्यवस्था का यह हाल है तो मौसम विभाग के अनुसार इस साल अच्छी बारिश होगी मतलब बिजली सप्लाई में उतनी ही ज्यादा फाल्ट आएगी और आप अंधेरे में रहने को मजबूर रहेंगे |
👉 यदि आप बस्ती के निवासी हैं और बस्ती में नगर पंचायत नगर बाजार क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्र नगर ( चौबाह ) कैसे सप्लाई क्षेत्र के हैं तब यह बात आपके ऊपर और भी गंभीर रूप से लागू होती है कि इस बरसात में घर में कम से कम रोशनी के लिए तो जरूर कोई अल्टरनेटिव व्यवस्था रखें |

👉 अब आप बिजली विभाग तैयारी देखिए की कई जगहों पर ठेकेदार द्वारा बिजली के जो पोल लगाए गए हैं वह मानक विहीन रूप से गड्ढा खोदकर तथा उसमें खंभे डालकर बगैर कंक्रीट किए सीधे हाई वोल्टेज के तार दौड़ा दिए गए हैं |
इस तरह से वह बरसात और आधी कितना झेल पाएंगे इस पर प्रश्न चिन्ह खड़ा होता है |

👉 यदि आप यह सोच रहे हैं कि हम लाइन की स्थिति के बारे में फोन करके पता कर लेंगे तो लोकल लाइनमैन से लेकर यही तक आपका फोन रिसीव नहीं करेंगे | यदि आपने एसडीओ के पास फोन करके पूछ लिया कि सप्लाई मैं क्या दिक्कत आ रही है तू उनका जवाब आ जाएगा आप यहां सप्लाई चल रही है |

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel