• Home
  • Privacy Policy
  • Rules & Regulations
Monday, July 28, 2025
मानवाधिकार मीडिया
  • Login
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू और कश्मीर
    • झारखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • ओडिशा
    • हरियाणा
    • पंजाब
  • प्रमुख समाचार
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • मानवाधिकार मीडिया विशेष
    • संपादकीय
    • फ़िल्म समीक्षा
    • शख्सियत
    • ज्ञान विज्ञानं
    • पॉलिटिक्स
No Result
View All Result
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू और कश्मीर
    • झारखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • ओडिशा
    • हरियाणा
    • पंजाब
  • प्रमुख समाचार
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • मानवाधिकार मीडिया विशेष
    • संपादकीय
    • फ़िल्म समीक्षा
    • शख्सियत
    • ज्ञान विज्ञानं
    • पॉलिटिक्स
No Result
View All Result
मानवाधिकार मीडिया
No Result
View All Result
Home राज्य झारखंड

मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने झारखंड मंत्रालय में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अद्यतन कार्य प्रगति की समीक्षा की

by Manindar Manish
June 28, 2024
in झारखंड
0
मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने झारखंड मंत्रालय में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अद्यतन कार्य प्रगति की समीक्षा की

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश

★ जल जीवन मिशन की सभी जलापूर्ति योजनाओं को ससमय पूर्ण करें

★ शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता

रांची (झारखंड)। मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन ने आज झारखंड मंत्रालय में अधिकारियों की उपस्थिति में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अद्यतन कार्य प्रगति की गहन समीक्षा की। बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जल जीवन मिशन (हर घर जल) ग्रामीण के अंतर्गत छोटी-बड़ी जितनी भी योजनाएं ली गई हैं, उन योजनाओं को निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत अवश्य पूरा करें। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि वैसे सभी घर जहां नल से जल पहुंचाया गया है, समीक्षा करें कि योजना के तहत लगाए गए नलों में जल की उपलब्धता है या नहीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत आच्छादित सभी घरों में अनिवार्य रूप से पानी पहुंचे यह सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल जीवन मिशन प्रत्येक घर में नल से जल पहुंचाने निमित्त एक महत्वपूर्ण योजना है। हमारी सरकार पूरी तत्परता के साथ पेयजल समस्या का समाधान करने का प्रयास कर रही है।

मुख्यमंत्री ने सरकार द्वारा संचालित सभी जलापूर्ति परियोजनाओं को निर्धारित समय पर पूरा कर राज्य में सुलभ पेयजल उपलब्धता तथा कनेक्शन कार्यों में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश पदाधिकारियों को दिया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि ग्रामीण जलापूर्ति योजनाओं का संचालन एवं रखरखाव बेहतर तरीके से हो इस निमित्त विशेष सतर्कता बरतते हुए कार्य करें।

भविष्य में पेयजल संकट से बचने के लिए विशेष कार्य योजना बनाएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचायत स्तर पर स्वीकृत नए नलकूपों के कार्य प्रगति में तेजी लाएं। खराब पड़े नलकूपों की मरम्मती कार्य भी अवश्य कराएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बरसात के मौसम में लोगों को शुद्ध पेयजल की समस्या किसी भी हाल में नहीं होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि भविष्य में पेयजल संकट से बचने के लिए विभाग विशेष कार्य योजना भी बनाएं।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि सरायकेला-खरसावां जिला अंतर्गत इंटागढ़ तथा डूडरा कमलपुर में विश्व बैंक संपोषित जलापूर्ति योजना 2023 में ली गई थी, परंतु एजेंसी की लापरवाही के वजह से यह योजना पूरी नहीं हो सकी, जिस एजेंसी द्वारा लापरवाही बरती गई है विभाग उस पर कार्रवाई सुनिश्चित करें तथा नई स्वीकृति कराकर इस जलापूर्ति योजना को पूर्ण कराया जाए।

पेयजल से संबंधित शिकायतों का निराकरण शीघ्र करें

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि विगत दिनों विभिन्न माध्यमों से ऐसी खबरें मिली रही हैं कि राज्य के कुछ जिलों में चूंआ, तालाब, कुआं आदि जल स्रोतों से ग्रामीण पीने का पानी ला रहे हैं, जिन-जिन क्षेत्रों में ऐसी खबरें मिल रही है वहां जांच कराकर शुद्ध पेयजल की व्यवस्था अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करें। पेयजल से संबंधित जो भी शिकायतें विभाग को मिल रही हैं उसका निराकरण हर हाल में करें।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वैसी सभी बहु ग्रामीण जलापूर्ति योजनाएं जिसे माह सितम्बर-अक्टूबर 2024 तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है, उन सभी योजनाओं को माह जुलाई-अगस्त 2024 तक हर हाल में पूरा करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के भीतर कुछ ऐसे पहाड़ हैं जहां से झरना गिरता है उन जगहों पर भी जलापूर्ति योजनाएं ली जा सकती हैं। ऐसे पहाड़ों को चिन्हित कर कार्य योजना बनाएं।

शौचालय निर्माण योजना को अबुआ आवास से जोड़ें

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत बनाए जा रहे शौचालय निर्माण योजना को अबुआ आवास योजना से जोड़ें। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण के लिए मात्र 12 हजार रुपए राशि दी जाती है, अधिकारी इसकी भी समीक्षा करें कि इतनी राशि में गुणवत्तापूर्ण शौचालय बनाया जा सकता है या नही।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार अबुआ आवास के लाभुकों को एक बेहतर शौचालय देने के लिए प्रतिबद्ध है जो लम्बे समय तक उपयोग में लाया जा सके। मुख्यमंत्री ने गोबरधन परियोजना अंतर्गत निर्मित गोबरगैस प्लांट की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करें। ग्रामीणों को गोबरगैस प्लांट के फायदे की जानकारी उन तक पहुंचाएं।

बैठक में राज्य के मुख्य सचिव श्री एल० खियांग्ते, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार, तेजल एवं स्वच्छता विभाग के सचिव श्री राजेश शर्मा, मुख्यमंत्री के सचिव श्री अरवा राजकमल, अभियंता प्रमुख श्री ब्रजनंदन कुमार, मुख्य अभियंता, मुख्यालय श्री शिशिर कुमार सोरेन सहित अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

Share

Related Posts

झारखंड

JAMSHEDPUR : अबुआ आवास योजना के लाभुकों को सौंपे गए आवास की चाबी एवं उपहार, विधायक, बहरागोड़ा और उप विकास आयुक्त ने किया सामूहिक गृह प्रवेश कार्यक्रम का उद्घाटन

July 28, 2025
झारखंड

JAMSHEDPUR : हल्का कर्मचारी से संबंधित मामलों के निष्पादन हेतु प्रत्येक सोमवार को आयोजित हो रहा विशेष कैंप

July 28, 2025
झारखंड

JAMSHEDPUR : प्रतिदिन 1 से 2 बजे तक अंचल अधिकारी से सीधे मिलकर पायें अपनी भूमि संबंधी समस्याओं का समाधान

July 28, 2025
झारखंड

JAMSHEDPUR : उपायुक्त ने धालभूमगढ़ प्रखंड के बाबईदा गांव में स्कूल, आंगनबाड़ी केन्द्र, आयुष्मान आरोग्य मंदिर का किया निरीक्षण

July 28, 2025
झारखंड

JAMSHEDPUR : तैलिक साहू महासभा ने बागबेड़ा नया बस्ती में बाढ़ पीड़ितों के बीच बांटा राहत सामग्री

July 27, 2025
झारखंड

JAMSHEDPUR : प्रत्येक कार्य दिवस में अंचल अधिकारियों द्वारा भू-विवादों का किया जा रहा निष्पादन

July 26, 2025
Next Post

थाना मांखी जनपद उन्नाव घर से शौच के लिये गई युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत।

POPULAR NEWS

No Content Available

WEATHER UPDATES

मौसम

EDITOR'S PICK

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल एनटीपीसी शक्तिनगर में मनाया गया 78वां स्वतंत्रता दिवस

August 16, 2024
पार्षद गीता देवी ने उन्नीस लाख पचहत्तर हजार की सड़क निर्माण का किया शिलान्यास

पार्षद गीता देवी ने उन्नीस लाख पचहत्तर हजार की सड़क निर्माण का किया शिलान्यास

October 24, 2023

पाक्सो एक्ट : दोषी शीतल प्रसाद को 3 वर्ष की कठोर कैद

March 21, 2024

PM – सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के प्रचार-प्रसार हेतु जनपद प्रयागराज के  झलवा में कैम्प का आयोजन किया गया — प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

July 25, 2024

CRICKET LIVE SCORE

RASHIFAL UPDATES

Facebook Twitter Youtube Instagram

About Us

मानवाधिकार मीडिया

मानवाधिकार मीडिया एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार वेबसाइट है, जो आपके लिए ताजा और सटीक खबरें लाती है। हमारा उद्देश्य है समाज में जागरूकता फैलाना, मानवीय अधिकारों की रक्षा करना और निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से सत्य को उजागर करना। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और आपके विश्वास के लिए आभारी हैं। साथ मिलकर, हम एक बेहतर समाज के निर्माण की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं।

kamranasadjournalist@gmail.com

Recent Posts

  • JAMSHEDPUR : अबुआ आवास योजना के लाभुकों को सौंपे गए आवास की चाबी एवं उपहार, विधायक, बहरागोड़ा और उप विकास आयुक्त ने किया सामूहिक गृह प्रवेश कार्यक्रम का उद्घाटन
  • JAMSHEDPUR : हल्का कर्मचारी से संबंधित मामलों के निष्पादन हेतु प्रत्येक सोमवार को आयोजित हो रहा विशेष कैंप
  • प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के प्रचार प्रसार हेतु कार्यशाला का हुआ आयोजन
  • JAMSHEDPUR : प्रतिदिन 1 से 2 बजे तक अंचल अधिकारी से सीधे मिलकर पायें अपनी भूमि संबंधी समस्याओं का समाधान

RSS मानवाधिकार मीडिया

  • JAMSHEDPUR : हल्का कर्मचारी से संबंधित मामलों के निष्पादन हेतु प्रत्येक सोमवार को आयोजित हो रहा विशेष कैंप

Follow us

Log In

Our Visitors

Visitors Today
6666
2487880
Total Visitors
581
Live visitors

© 2025 Manvadhikar Media

No Result
View All Result
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू और कश्मीर
    • झारखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • ओडिशा
    • हरियाणा
    • पंजाब
  • प्रमुख समाचार
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • मानवाधिकार मीडिया विशेष
    • संपादकीय
    • फ़िल्म समीक्षा
    • शख्सियत
    • ज्ञान विज्ञानं
    • पॉलिटिक्स

© 2025 Manvadhikar Media

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.