Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

शुभ उपयोग रहते हुए भी विषयों की ओर दृष्टि जाती है आचार्य श्री समयसागर जी महाराज

Published on: 28-06-2024
  • आचार्य श्री समयसागर जी महाराज

कुंडलपुर दमोह। सुप्रसिद्ध सिद्ध क्षेत्र कुंडलपुर में युग श्रेष्ठ संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य परम पूज्य आचार्य श्री समयसागर जी महाराज ने मंगल प्रवचन देते हुए कहा उपादेयभूत पदार्थ कौन सा है और येभूत पदार्थ कौन सा है ।

पढ़ने में तो बहुत कुछ आ रहा है और पहचानने में भी बहुत सारा विषय आ जाता है। बल्कि उसका कोई अंत भी नहीं इसके बावजूद भी ग्रहण करने योग्य जो पदार्थ हैं उसके प्रति आस्था होते हुए भी उसी और उपयोग हमारा रह नहीं पाता

आस्था भी है रुचि भी है इसके बाद भी ऐसा क्यों होता? क्यों होता है ?यह पूछो नहीं हो तो रहा है क्यों नहीं पूछता किंतु नहीं चाहते हुए भी उस और बार-बार उपयोग जा रहा है ।उपयोग जा नहीं रहा है हम ले जा रहे हैं ।उपयोग स्वयं हम बुद्धि पूर्वक ले जाते हैं ।उस समय वह आस्था क्या काम करती है आस्था का अभाव नहीं शुभ उपयोग का अभाव नहीं सम्यक दर्शन के प्रति पक्षियों का क्षयोपशम अथवा उपशम हो चुका है ।मान लो तो शुभ उपयोग हो जाता है किंतु शुभ उपयोग की दशा में भी दशा कुछ अलग ही हो जाती है

आत्मा की ।क्योंकि क्षयोपशम सम्यक दर्शन का जो काल बताया है वह 66 सागर प्रमाण बताया। 66 सागर तक का सम्यक दर्शन पदार्थ बना रहता है शुभ उपयोग का काल इतना लंबा चौड़ा है क्षयोपशम की अपेक्षा इसके बाद भी शुभउपयोग रहते हुए भी विषयों की ओर दृष्टि जाती है। विषयों की ओर दृष्टि जाने मात्र से अशुभ उपयोग हुआ है ऐसा नहीं कहा गया है।विषयों की ओर दृष्टि जाते हुए भी विषयों के ग्रहण के भाव होते उस समय भी शुभ उपयोग बना रहता है

शुभ उपयोग का अर्थ है क्षयोपशम भाव है। किंतु उपयोग किस ओर जा रहा है जिसको हमने हेय के रूप में श्रद्धान का विषय बनाया है उसके बाद भी उसको उठाने का भाव जो आ रहा है यह कौन सा भाव है ।इसको बोलते औदयिक भाव औदयिक भाव के बिना इच्छा संभव ही नहीं। क्षयोपशम भाव तो बना है ,बना है मान रहे हैं पर वस्तु को ग्रहण करने का भाव जो आ रहा है

उस समय क्रोध, मान, माया ,लोभ किसी न किसी एक कषाय का उदय हुआ है और उसी उदय में हम जब भी ग्रहण करते हैं किंतु उदय होते हुए भी ग्रहण हो यह भी अनिवार्य नहीं ।बड़ी विचित्र दशा है सम्यक दर्शन छूट रहा है

ऐसा नहीं नहीं छूटते हुए भी दशा दुर्दशा हो रही है आत्मा की । ये क्यों? संयम की ओर हमेशा दृष्टि नहीं जाती ।संयम पालन किया जा रहा है लेकिन पालन करते हुए भी फोकस जिसको बोलते हैं उसके ऊपर निर्धारित है ।टॉर्च आपके हाथ में किंतु जिस पदार्थ के ऊपर फोकस किया जाता है किया है वह पदार्थ अच्छे तरीके से प्रकाशित होकर के सामने आता है अन्य पदार्थ के ऊपर रिफ्लेक्शन पड़ सकता है फोकस नहीं उसमें ।बड़े बाबा का दर्शन कर रहे उस समय आपकी दृष्टि उनके मुख की ओर है यह फोकस बनाया किंतु बड़े बाबा का पूरा का पूरा चित्र वह प्रतिमा आती है सामने लेकिन वह रिफ्लेक्शन। रिफ्लेक्शन इसी को बोलते हैं। ग्रंथ खोल दिया सारे के सारे अक्षर आ रहे हैं देखने किंतु फोकस जिस ओर किया वही अक्षर पढ़ने में आते हैं अन्य अक्षर गौण हैं। इसमें शुभ उपयोग एक प्रकार से बॉर्डर है ऑफलाइन है।

  • सद्भाव में फोकस आपने किसके ऊपर किया है सारा का सारा उतार चढ़ाव निर्धारित है ।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel