Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

मुख्यमंत्री का आदेश नहीं मानते अधिकारी: विकास टीकमगढ़ प्रवास के दौरान करेंगे शिकायत

Follow

Published on: 30-06-2024


मुख्यमंत्री का आदेश नहीं मानते अधिकारी: विकास
टीकमगढ़ प्रवास के दौरान करेंगे शिकायत

मध्यप्रदेश में डाॅ0 मोहन यादव की सरकार को बने 6 माह से भी अधिक समय बीत गया है लेकिन टीकमगढ़ में जिला प्रशासन में बैठे अधिकारी उनके आदेश-निर्देश को कोई तवज्जो नहीं दे रहे हैं। उक्त आरोप भाजपा नेता विकास यादव ने जिला प्रशासन पर लगाते हुए कहा है कि आगामी 05 जुलाई को जिले के प्रवेश पर आ रहे यशस्वी मुख्यमंत्री डाॅ0 मोहन यादव से इसकी शिकायत की जायेगी। श्री यादव ने बताया कि विगत 11 जनवरी 2024 को उन्होंने कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने महावीर स्कूल के बगल में शासकीय नाले पर ग्राम तखा स्थित अवैध काॅलोनी पर कार्यवाही की माँग को लेकर यशस्वी मुख्यमंत्री डाॅ0 मोहन यादव से भोपाल में मुलाकात की थी जिसको उन्होंने गम्भीरता से लिया था और अगले ही दिन 12 जनवरी 2024 को यशस्वी मुख्यमंत्री के निर्देश पर उनके कार्यालय के अवर सचिव आदित्य शर्मा ने टीकमगढ़ कलेक्टर को मेरे शिकायती पत्र पर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करने एवं की गई कार्यवाही से अवगत कराने के निर्देश दिये गये थे। 02 फरवरी 2024 को नगर तथा ग्राम निवेश की सहायक संचालक अपूर्वा गंगराड़े ने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) टीकमगढ़ को उक्त मामले में वैधानिक कार्यवाही करने के लिये पत्र लिखा था। 07 फरवरी 2024 को राजस्व विभाग मध्यप्रदेश शासन के अवर सचिव राजेश कुमार कौल ने टीकमगढ़ कलेक्टर को पत्र भेजकर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये थे इसके बाद 13 मई 2024 को भू-संपदा विनिमायक प्राधिकरण मध्यप्रदेश के उपसचिव एच.पी. वर्मा ने टीकमगढ़ कलेक्टर को पत्र भेजकर टीकमगढ़ नगर में निर्माणाधीन आवासीय काॅलोनियों पर रेरा एवं टाउन एण्ड कन्ट्री प्लानिंग के नियमों का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिये थे फिर 19 जून 2024 को नगर तथा नगर तथा ग्राम निवेश की सहायक संचालक अपूर्वा गंगराड़े ने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) टीकमगढ़ को पुनः पत्र भेजकर प्रकरण में वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं, परन्तु विगत 6 माह में प्रदेश सरकार से बार-बार निर्देश प्राप्त होने के बाद भी जिला प्रशासन हांथ पर हांथ रखे बैठा है। इससे स्पष्ट होता है कि कहीं न कहीं जिला प्रशासन की अवैध कालोनाईजर से गहरी सांठ-गांठ है। 

मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार यह होनी थी कार्यवाही
जिले स्तर पर अधिकारी नई बन रही अवैध काॅलोनियों का सर्वे करेंगे, कालोनाईजर को नोटिस देकर जबाब मांगा जायेगा, यदि आवश्यक अनुमतियाँ नहीं प्रस्तुत की जाती हैं तो कार्यवाही होगी, नगर निगम, शहर या जिला प्रशासन ग्रामीण जमीन का अधिग्रहण करेगा, प्रशासक नियुक्त कर खाली प्लाॅट बेचे जायेंगे और पैसा उस काॅलोनी के विकास में लगाया जायेगा और संबंधित कालोनाईजर पर एफ.आई.आर. कराई जायेगी।
श्री यादव ने जिला प्रशासन को स्पष्ट शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि 5 जुलाई के पूर्व उक्त मामले में कार्यवाही नहीं की गई तो टीकमगढ़ प्रवास के दौरान यशस्वी मुख्यमंत्री से उनके आदेश की अवहेलना करने वाले अधिकारियों की शिकायत कर उन पर तत्काल कार्यवाही किये जाने की माँग की जायेगी जिसकी सारी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।
भवदीय
विकास यादव

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel