Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

जिला उपायुक्त ने आधारभूत संरचना निर्माण में एनजीटी गाइडलाइन के अक्षरशः अनुपालन को लेकर की समीक्षा बैठक

Follow

Published on: 02-07-2024

दलमा वन्य आश्रयणी क्षेत्र के इको सेंसेटिव जोन तथा स्वर्णरेखा नदी तट के किनारे एनजीटी नियमों का उल्लंघन एवं नक्शा विचलन कर निर्माण पर सख्ती के दिए निर्देश

जमशेदपुर (झारखंड)। दलमा वन्य आश्रयणी क्षेत्र के इको सेंसेटिव जोन तथा स्वर्णरेखा नदी के तट पर एनजीटी के गाइडलाइन के मुताबिक किसी भी प्रकार का अवैध आधारभूत संरचना का निर्माण नहीं होनी चाहिए, नियमों की अनदेखी कर निर्माण कार्य कराने वालों पर जिला प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगी… ये बातें जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल ने आधारभूत संरचना निर्माण में एनजीटी गाइडलाइन के अनुपालन को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में कही।

एनजीटी के गाइडलाइन के अनुरूप दलमा वन्य आश्रयणी क्षेत्र में अवैध निर्माण की जांच और स्वर्णरेखा नदी का अतिक्रमण समेत अन्य मुद्दों की समीक्षा की गई । बैठक में बताया गया कि जांच में 206 अवैध निर्माण ऐसे पाये गए हैं जिनमें 62 भवनों का निर्माण नदी तट के 10 मीटर के अंदर और 134 भवनों का निर्माण नदी तट के 10-15 मीटर के अंदर है, जो एनजीटी गाइडलाइन का उल्लंघन है। जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त द्वारा तीन दिनों के अंदर रिपोर्ट समर्पित करने का निर्देश दिया गया कि कितने अवैध निर्माण गैर मजरुआ जमीन व रैयती जमीन में हैं।

रैयती जमीन में निर्माण के दौरान बिल्डिंग बाइलॉज का अनुपालन हुआ है या नहीं? उन्होने संबंधित अंचलाधिकारी, नगर निकाय पदाधिकारी एवं स्वर्णरेखा परियोजना की विशेष टीम गठित करते हुए एनजीटी गाइडलाइन का उल्लंघन और विशेष रूप से अवैध निर्माण के संबंध में तथ्यात्मक स्थिति का पता कर तीन दिनों में रिपोर्ट करने का निर्देश दिया।

भवनों में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मानकों को अनदेखा नहीं किया गया हो, किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य पर्यावरणीय दृष्टि के अनुकूल हो तथा नियमों के मुताबिक विधि सम्मत हो इसे सभी संबंधित पदाधिकारी को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

बैठक में उप वन संरक्षक एवं क्षेत्र निदेशक, गज परियोजना, जमशेदपुर श्री अभिषेक कुमार, अपर उपायुक्त श्री रोहित सिन्हा, मानगो नगर निगम के अपर आयुक्त श्री रंजीत लोहरा, सीओ जमशेदपुर सदर श्री मनोज कुमार, सीओ चांडिल श्री अमित श्रीवास्तव, सीओ मानगो श्री ब्रजेश श्रीवास्तव, स्वर्णरेखा परियोजना, प्रदूषण बोर्ड व जल संसाधन विभाग के पदाधिकारी तथा अन्य सभी संबंधित विभागीय पाधिकारी उपस्थित थे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel