Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए दर्जनों लोगों ने कराया अपना रजिस्ट्रेशनः गुरजीत सिंह गित्ते

Published on: 04-07-2024

डिप्टी ब्यूरो चीफ सलमान खान

ऊधम सिंह नगर बाजपुर उत्तराखण्ड आवास एवं विकास परिषद के सौजन्य से प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) अंतर्गत ओजस आवास विकास कनकपुर काशीपुर द्वारा बाजपुर नगर पालिका सभागार में प्रधानमंत्री आवास लेने वालों के रजिस्ट्रेशन किए गए। बाजपुर नगर पालिका परिषद के लोकप्रिय अध्यक्ष गुरजीत सिंह ‘गित्ते’ ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्धन व्यक्ति जिनके पास अपना मकान नहीं है और वह किराये पर निवास करते हैं, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन 5 जुलाई तक बाजपुर नगर पालिका सभागार में किये जायेगें। ओजस आवास विकास कनकपुर काशीपुर के मैनेजर आकाश बिष्ट ने बताया कि उत्तराखण्ड आवास और विकास परिषद के सौजन्य से प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) अंतर्गत काशीपुर के ग्राम कनकपुर में लगभग 1200 आवासों का निर्माण किया जा रहा हैं। मात्र 2. लाख 90 हजार रूपये में आवास मिलेगा। जिसकी अदायगी 3860/- रूपये की मासिक किस्त के रूप में दी जायेगी। आवास लेने के इच्छुक लोग अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन वास्ते आधार कार्ड, पैन कार्ड, राशन कार्ड, पहचान पत्र, बैंक पासबुक की छायाप्रति, दो फोटो सहित 5 हजार रूपये की रजिस्ट्रेशन फीस जमा करनी होगी। साथ ही दिसम्बर 2024 के आवास में पोजीशन दे दी जाएगी। इस मौके पर ओजस आवास विकास कनकपुर काशीपुर के उप प्रबंधक शिवम, डीसी कस्टूमर कोर्डिनेटर पुनीत, अनेश कुमार, युवा कांग्रेसी नेता सुनील कुमार, सीताराम तिवारी, रामगोपाल यादव, आदि मौजूद रहे। इस दौरान दर्जनों लोगों ने आवास के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करवाया।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel