Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

भाजपाइयों ने मनाई डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्म जयंती — प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

Published on: 05-07-2024

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी का जीवन राष्ट्र के प्रति समर्पित रहा 

भाजपाइयों ने मनाई डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्म जयंती — प्रयागराज मंडल से अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

भारतीय जनता पार्टी प्रयागराज महानगर के द्वारा सिविल लाइन कार्यालय में डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 123वीं जन्म जयंती के पूर्व संध्या के अवसर पर उन्हें स्मरण करते हुए डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन चरित्र पर  विचार संगोष्ठी का आयोजन किया

   इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव  ने कहा कि जनसंख्या संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्र के प्रति समर्पित रहा उन्होंने भारत की एकता अखंडता के लिए सत्ता को ठोकर मार कर अपना सर्वोच्च बलिदान दिया उन्होंने कश्मीर को बचाने के लिए एक देश में दो निशान दो प्रधान दो विधान के खिलाफ जाकर आंदोलन किया और पश्चिम बंगाल को भारत का हिस्सा बनाए रखने में वैचारिक लड़ाई में अपनी भूमिका निभाई और संविधान सभा के सदस्य के रूप में भाषा व संस्कृति संबंधी परिवर्तनी सुझाव दिए 

   इस अवसर पूर्व कैबिनेट मंत्री नरेंद्र कुमार सिंह गौर ने कहा कि धारा 370 और 35 ए आर्टिकल भारत को कश्मीर से अलग करने का अभिशाप रहा जिसके लिए डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने अपने आप को बलिदान कर दिया और कहा कि भारतीय जनता पार्टी डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान को भूलने वाली नहीं है और उन्हीं की आदर्श पर चलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कश्मीर से धारा 370, 35a आर्टिकल को हटाकर   उनके सपनों को साकार किया 

  इस अवसर पर महापौर गणेश केसरवानी ने कहा कि कल भी कांग्रेस देश तोड़ रही थी आज भी कांग्रेस वोट बैंक के राजनीति के लिए देश को तोड़ रही है और बहु संख्यक समाज हिंदूओं को कभी भगवा आतंकवादी, कभी संप्रदायिक, तो कभी हिंदू आतंकवादी  को कह कर अपमान किया और आज हिंदू समाज को हिसंक कह कर अपमान कर रही हैं 

    इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि कांग्रेस का इतिहास देश तोड़ने वाला रहा है और यही कारण है कांग्रेस लगातार देश को तोड़ने वाला, कश्मीर को भारत से अलग करने वाला धारा 370 कानून  फिर से लागू करना चाहती है और उसके लिए अपने पूरे प्रयास कर रही है लेकिन भारतीय जनता पार्टी उनको प्रयासों को निष्फल कर देगी

  इसके अलावा पूर्व उप महापौर मुरारी लाल अग्रवाल, पूर्व सांसद प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी, देवेश सिंह, रमेश पासी, मृत्युंजय तिवारी, वरुण केसरवानी ,कुंज बिहारी मिश्रा, शशि वार्ष्णेय ,सचिन जायसवाल, ने डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन चरित्र पर दर्शन डाला 

   कार्यक्रम के संयोजक संजय श्रीवास्तव सह संयोजक संजय सिंह, दीप द्विवेदी ,कुलदीप मिश्रा, रहे धन्यवाद मंडल अध्यक्ष विजय श्रीवास्तव ने किया 

   इस अवसर पर ज्ञानेश्वर शुक्ला हनुमान प्रसाद, आनंद दुबे, राजेश गोंड, रोहित जायसवाल, आनंद जायसवाल, राजेश केसरवानी विवेक मिश्रा, शोभिता श्रीवास्तव एवं महानगर एवं मंडल के सभी कार्यकर्ता रहे

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel