Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

हाॅकी पंजाब, मेजबान उत्तर प्रदेश हाॅकी व हाॅकी चण्डीगढ़ ने किया सेमी-फाईनल में प्रवेश

Published on: 06-07-2024

झांसी-’’द्वितीय हाॅकी इण्डिया जूनियर नार्थ जोन (पुरूष/महिला) हाॅकी चॅम्पियनशिप-2024’’
हाॅकी इण्डिया, नई दिल्ली के द्वारा हाॅकी उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में जिला प्रशासन झाॅसी एवं क्षेत्रीय खेल कार्यालय के संयुक्त समन्वय से दिनांक 01 जुलाई 2024 से आयोजित हो रही ’’द्वितीय हाॅकी इण्डिया जूनियर नार्थ जोन (पुरूष/महिला) हाॅकी चैम्पियनशिप-2024 के आज दिनांक 06 जुलाई 2024 को खेले गये लीग मैचों के परिणाम इस प्रकार हैंः-
महिला वर्ग-

  1. हाॅकी पंजाब बनाम हाॅकी हिमाचल के मध्य खेले गये मैच में हाॅकी पंजाब ने 8-0 गोल से हराया। हाॅकी पंजाब की ओर से कु0 करनप्रीत कौर, कु0 कमलदीप कौर व कु0 सुखवीर कौर ने 03-03 गोल किये। मैच उपरान्त श्री सुरेन्द्र खन्ना पूर्व अन्र्तराष्ट्रीय क्रिकेटर ने हाॅकी पंजाब की कु0 सुखवीर कौर को प्लेयर आॅफ दी मैच से सम्मानित किया। निर्णायक-सुश्री सोनाली सिंह, सुश्री सोनम जोशी, श्री अब्दुल हकी, श्री संदीप पाठक, श्री विवेेक सोनी वु सुश्री सुधा गुप्ता रही।
  2. हाॅकी चण्डीगढ़ बनाम उत्तर प्रदेश हाॅकी के मध्य खेले गये मैच में उत्तर प्रदेश हाॅकी ने 2-0 से हराया। उत्तर प्रदेश हाॅकी टीम की ओर से कु0 पूर्णिमा यादव व कु0 वन्दना पटेल ने 1-1 गोल किये। मैच उपरान्त श्री सुरेन्द्र खन्ना पूर्व अन्र्तराष्ट्रीय क्रिकेटर एवं श्री आदित्य वर्मा वरिष्ठ खिलाड़ी द्वारा संयुक्त रूप से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया तथा श्री अनिल कुमार मिश्रा मुख्य कोषाधिकारी द्वारा उत्तर प्रदेश हाॅकी टीम की कु0 पूर्णिमा यादव को प्लेयर आॅफ दी मैच से सम्मानित किया। निर्णायक-सुश्री शिवानी शर्मा, श्री अब्दुल हकी, श्री जसदीप कौर, कु0 आशा कुमारी, श्री सूर्य प्रताप व सुश्री सादमा शाहिद रही।
    पुरूष वर्ग-
  3. हाॅकी पंजाब बनाम हाॅकी जम्मू एण्ड कश्मीर के मध्य खेले गये मैच में हाॅकी पंजाब ने 21-0 गोल से हराया। हाॅकी पंजाब टीम की ओर से सर्वाधिक 06 गोल जर्सी नं0-5 श्री लवनीर सिंह एवं 4-4 गोल श्री चरनजीत सिंह व करन सिंह ने किये। मैच में श्री सुबोध खाण्डेकर सचिव झाॅसी हाॅकी द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया तथा मैच उपरान्त हाॅकी पंजाब के श्री लवनीर सिंह को प्लेयर आॅफ दी मैच से सम्मानित किया। निर्णायक-श्री सुमित पाल, श्री आलोक कुमार यादव, श्री जसदीप कौर, सुश्री सुधा गुप्ता, सुश्री सादमा शाहिद व सुश्री आशा कुमारी रही।
  4. हाॅकी उत्तराखड बनाम हाॅकी चण्डीगढ़ के मध्य खेले गये मैच में हाॅकी चण्डीगढ़ ने हाॅकी उत्तराखण्ड को 10-02 गोल से हराया। हाॅकी चण्डीगढ़ की ओर से सर्वाधिक 04 गोल जर्सी नं0-16 श्री सुखमनप्रीत सिंह ने किये। मैच में श्री सुबोध खाण्डेकर सचिव झाॅसी हाॅकी एवं श्री सलीमुद्दीन वरिष्ठ खिलाड़ी द्वारा संयुक्त रूप से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया तथा मैच उपरान्त श्री गौतम दास जीवन रक्षक द्वारा हाॅकी चण्डीगढ़ के जर्सी नं0-16 श्री सुखमनप्रीत सिंह को प्लेयर आॅफ दी मैच से सम्मानित किया। निर्णायक-श्री करनदीप सिंह, सुश्री सोनाली सिंह, श्री आलोक कुमार यादव, श्री विवेक सोनी, श्री संदीप पाठक व श्री सूर्य प्रताप रहे।

उक्त अवसर पर श्री राजेश सोनकर उप क्रीड़ाधिकारी झाँसी, श्री सुनील कुमार उप क्रीड़ाधिकारी, श्री अशोक ओझा सहसचिव झाॅसी हाॅकी, कु0 सुषमा कुमारी हाॅकी प्रशिक्षक, श्री ब्रजेन्द्र यादव वरिष्ठ खिलाड़ी, श्री विकास वेंदया जिम ट्रेनर, श्री राजा खान व श्री विकास उपाध्याय द्वारा सक्रिय सहयोग प्रदान किया गया। अन्त में आभार सुरेश बोनकर क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी झाँसी द्वारा किया गया।
दिनांक 07.07.2024 को प्रातः 07ः00 बजे से चैम्पियनशिप के सेमी-फाईनल मैच खेले जायेगें।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel