Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

दिनांक 07.07.2024थाना हसनगंज, जनपद उन्नाव हत्या कर व्यक्ति के शव को जलाने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार।

Published on: 07-07-2024

मानवाधिकार मीडिया से संवाददाता सुधीर गौड़ की रिपोर्ट।

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद उन्नाव के कुशल निर्देशन एवं श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी तथा श्रीमान क्षेत्राधिकारी हसनगंज के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना हसनगंज पुलिस द्वारा जमीनी विवाद में पड़ोसी की हत्या करने वाले दो अभियुक्तों को घटना में प्रयुक्त लोहे का रॉड बरामद कर गिरफ्तार किया गया।

संक्षिप्त विवरण- दिनांक 11.05.2024 को वादी श्री ओमकार पुत्र स्व0 रामपाल मौर्या नि0ग्राम गांधी नगर नगर पंचायत न्योतनी थाना हसनगंज,उन्नाव उपस्थित थाना आकर अपने बड़े भाई सुशील कुमार मौर्या की अज्ञात लोगो द्वारा हत्या कर शव को आम के बाग में झोपड़ी में चारपाई पर रखकर जला देने तथा पास में रखे उसके बक्से की कुंडी तोड़कर उसमें भी आग लगा देने के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 107/2024 धारा 302/201/436 आईपीसी पंजीकृत कराया था । तत्काल प्रभारी निरीक्षक मय पुलिस टीम के मौके पर पहुच कर शव को कब्जे में लेते हुए स्वाट टीम, फिल्ड यूनिट को भी मौके पर बुलाया गया तथा जांच, विवेचनात्मक कार्यवाही व साक्ष्य संकलन के क्रम में लोगो से पूछताछ, काल डिटेल व अन्य कार्यवाहियों के पश्चात ये बात प्रकाश में आयी कि मृतक सुशील मौर्या के परिवारीजनों व उनके विपक्षी मो0 हलीम व उनके भतीजों 1.मो0 अब्दुल मुजीब उर्फ गुड्डू 2.मो0 अब्दुल हादी उर्फ पप्पू पुत्रगण स्व0 मो0 अब्दुल हफीज नि0गण मोहल्ला गांधीनगर न्योतनी थाना हसनगंज,उन्नाव के मध्य पुस्तैनी जमीन पर कब्जेदारी को लेकर विवाद चल रहा था । स्व0 रामपाल के न्योतनी स्थित कीमती खेत पर मो0 हलीम व उसके परिजनों ने कई वर्षो से कब्जा कर रखा है । जिसे लेकर मा0 न्यायालय में भी वाद दायर था जिसमें माह अप्रैल 2024 में ही मा0 न्यायालय का फैसला सुशील मौर्या के पक्ष में आया था चूंकि जमीन पर मो0 अब्दुल मुजीब व मो0 अब्दुल हादी के घर वालो का कब्जा था तथा यही लोग जोत-बो रहे थे । ।कुछ समय पूर्व ही मृतक सुशील मौर्या के पिता रामपाल की भी एक्सिडेन्ट में मृत्यु हो गयी थी । मो0 अब्दुल मुजीब व मो0 अब्दुल हादी उपरोक्त लोगो ने योजना बनायी कि न्यायालय का फैसला सुशील उपरोक्त के पक्ष में आया है और सुशील मौर्या अब जमीन ले लेगा । अतः सुशील मौर्या को रास्ते से हटाने की योजना तैयार की तथा दिनांक 09/10.05.24 की रात में जब सुशील मौर्या आम की बाग में अपने झोपड़ी में सो रहा था उसी समय उपरोक्त दोनो अभियुक्तो द्वारा लोहे की राड से सुशील के सर पर हमला कर हत्या कर दी गयी तथा झोपड़ी व बक्शे में आग लगा दी गयी । आज दिनांक 07.07.2024 को थाना हसनगंज पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त में प्रकाश में आये अभियुक्तगण 1.मो0 अब्दुल मुजीब उर्फ गुड्डू 2.मो0 अब्दुल हादी उर्फ पप्पू पुत्रगण स्व0 मो0 अब्दुल हफीज नि0गण मोहल्ला गांधीनगर न्योतनी थाना हसनगंज,उन्नाव को पुछड़ा तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया गया तथा घटना में प्रयुक्त अदद लोहे का रॉड भी बरामद कर लिया गया ।

गिरफ्तार अभियुक्तगण
1-मो0 अब्दुल मुजीब उर्फ गुड्डू पुत्र स्व0 मो0 अब्दुल हफीज नि0 मोहल्ला गांधीनगर न्योतनी थाना हसनगंज,उन्नाव उम्र करीब 56 वर्ष ।
2-मो0 अब्दुल हादी उर्फ पप्पू पुत्र स्व0 मो0 अब्दुल हफीज नि0 मोहल्ला गांधीनगर न्योतनी थाना हसनगंज,उन्नाव उम्र करीब 53 वर्ष ।

बरामदगी- घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड

गिरफ्तारी करने वाली टीम –
1-प्र0नि0 श्री चन्द्रकान्त मिश्र थाना हसनगंज उन्नाव ।
2-उ0नि0 श्री अनिल कुमार शर्मा थाना हसनगंज,उन्नाव ।
3.हे0का0 मृत्युजय प्रसाद थाना हसनगंज उन्नाव ।
4.हे0का0 राजेश राय थाना हसनगंज उन्नाव ।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel